अगर वक्फ बोर्ड हो सकता है तो हिंदू बोर्ड क्यों नहीं? धीरेंद्र शास्त्री की दहाड़ से मौलाना क्यों घबरा गए

Bageshwar Baba On Waqf Board: देश में वक्फ बोर्ड को लेकर खूब बात हो रही है। इसी बीच छतरपुर के बागेश्वर धाम वाले बाबा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान आया है। उन्होंने भारत सरकार से बड़ी मांग कर दी है।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मंगलवार को बड़ा सवाल उठाते हुए कहा कि अगर वक्फ बोर्ड हो सकता है तो हिंदू बोर्ड क्यों नहीं हो सकता है।

Dhirendra Shastri On Waqf Board

धीरेंद्र शास्त्री छतरपुर में अपने अनुयायियों के सामने कहा कि हमें जानकारी मिली कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जैन बोर्ड की चर्चा की है। ऐसे में भारत सरकार से चाहेंगे कि जब देश में वक्फ बोर्ड हो सकता है तो सनातन हिंदू बोर्ड क्यों नहीं हो सकता है?

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने आगे कहा कि षड़यंत्र और प्रपंच रचने वाले सभी ताकतों पर रोक लगाकर हिंदू बोर्ड बनाए जाने की हम पूर्ण रूप से मांग कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि हिंदुओं की सहनशीलता देखकर हमारा खून उबाल मार रहा है कि हम लोगों के सामने कुछ लोग कितने बड़े-बड़े प्रपंच रच रहे हैं।

बता दें कि इसके पहले बागेश्वर बाबा ने मध्य प्रदेश में एनसीईआरटी की क्लास 3 की पर्यावरण किताब को लेकर बयान दिया था। पर्यावरण की किताब के पाठ 'चिट्ठी आई है' को लेकर एक अभिभावक ने शिकायत दर्ज कराई थी। खजुराहो के रहने वाले डॉक्टर राघव पाठक ने इसकी प्रशासन को शिकायती आपत्ति जताई थी। उसके बाद से ही मामला लगातार तूल पकड़े हुए है।

अब बाबा बागेश्वर के बयान के बाद यह पूरा मामला और गरमा गया है। उन्होंने कहा कि इस पाठ में लव जिहाद को बढ़ावा दिया गया है। यही नहीं उन्होंने सवाल उठाया कि कहीं प्रायोजित तरीके से हिंदू बेटियों को लव जिहाद के चक्कर में पड़वाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+