Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP News: मध्य प्रदेश के पांच जिलों में आयुर्वेद अस्पताल खोले जाएंगे, गौरक्षा के लिए ढाई सौ करोड़ रुपए का बजट

MP budget 2024 News: भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की सरकार का पहला बजट बुधवार को उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने पेश किया। प्रदेश में कोई भी नया कर नहीं लगाया गया है। जैसे ही देवड़ा ने बजट भाषण पढ़ना शुरू किया वैसे ही कांग्रेस के विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया।शोर शराबे के बीच जगदीश देवड़ा ने बजट पेश किया। इस दौरान देवड़ा ने बताया कि प्रदेश के पांच जिलों में आयुर्वेद अस्पताल खोले जाएंगे।

बालाघाट सागर शहडोल नर्मदा पुरम और मुरैना में आयुर्वेद अस्पताल शुरू किए जाएंगे। प्रदेश में 800 आयुष आरोग्य मंदिरों का संचालन शुरू किया जाएगा। हेल्थ सेक्टर के लिए 21 हजार 144 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा बजट में प्रति गाय पर होने वाला खर्च दुगना किया गया एक गाय पर अब ₹20000 की जगह ₹40000 खर्च किए जाएंगे। बजट में गोरक्षा के लिए ढाई सौ करोड रुपए का प्रावधान रखा गया है।

Ayurveda hospitals will be opened in five districts of MP budget of Rs 250 crore for cow protection

गृह विभाग के लिए 11, 292 करोड़ रुपए का प्रावधान

गृह विभाग के लिए 11292 करोड रुपए का प्रावधान रखा गया है। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बजट पेश करते समय बताया कि पुलिस आवास योजना के लिए 367 करोड़ पर खर्च किए जाएंगे जबकि पुलिस विभाग में 7500 पदों पर नई भर्ती की जाएगी।

Ayurveda hospitals will be opened in five districts of MP budget of Rs 250 crore for cow protection

डॉ मोहन सरकार के बजट में ये 8 मुख्य प्रावधान भी शामिल हैं

  • - प्रधानमंत्री ई-बस योजना के तहत इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन और सागर में 552 ई-बसें चलाई जाएंगी।
  • - मंदसौर, नीमच, और सिवनी में नए सरकारी मेडिकल कॉलेज की शुरुआत की जाएगी।
  • - 2028 में होने वाले सिंहस्थ के लिए 500 करोड़ का प्रावधान किया गया है, जिससे उज्जैन और आसपास के 10 जिलों में विकास कार्य होंगे।
  • - राम पथ गमन के स्थानों को चिह्नित कर उनका विकास किया जाएगा। श्रीकृष्ण पाथेय योजना पर भी काम किया जाएगा।
  • - ई-विधान, ई-कैबिनेट, और ई-विधान ऑफिस बनाए जाएंगे। इसके अंतर्गत, प्रत्येक विधायक को 5 लाख रुपए दिए जाएंगे।
  • - सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत होने पर पार्थिव देह को घर तक सम्मानजनक ढंग से पहुंचाने के लिए शांति वाहन सेवा शुरू की जाएगी।
  • - सरकारी कर्मचारियों के भविष्य निधि भुगतान की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी, जिससे रिटायरमेंट के बाद तत्काल भुगतान हो सकेगा।
  • - उज्जैन में चना और ग्वालियर में सरसों अनुसंधान संस्थान की स्थापना की जाएगी।
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+