Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मुझे आयुर्वेद की दवाई ने तेजी से असर किया, शिक्षा मंत्री से मुख्यमंत्री बन गया: सीएम मोहन यादव

Madhya Pradesh News: सीएम मोहन यादव ने खुशीलाल शर्मा आयुर्वेदिक संस्थान में तीन दिवसीय आयुर्वेद पर्व का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने आयुर्वेद दवा से होने वाले लाभ का भी चर्चा किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार भी अपने नागरिकों को उत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए आयुर्वेद जैसी पारंपरिक भारतीय चिकित्सा प्रणालियों को निरंतर बढ़ावा दे रही है।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश वो राज्य है जहां सारे विषयों को पढ़ाने के लिए हिंदी को प्रोत्साहन दिया गया है। इंजीनियर,मेडिकल से आने वाले बच्चे भी हिंदी भाषा में पढ़ाई कर सकेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि अब एमपी में एलोपैथिक चिकित्सा की तरह ही यूनानी चिकित्सा की पढ़ाई भी हिंदी में होगी।

Mohan Yadav

सीएम मोहन यादव ने चुटकी लेते हुए कहा कि लोग कहते है कि आयुर्वेद की दवाई देर से असर करती है, लेकिन मुझे आयुर्वेद की दवाई ने तेजी से असर किया। मैं शिक्षा मंत्री से मुख्यमंत्री बन गया। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद वाले जानते हैं कि जब हमारे शरीर में व्याधि आती है, तो परमात्मा ने प्रकृति के माध्यम से इसे दूर करने के लिए हमें औषधी भी प्रदान की है। आयुर्वेद के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा जीवन के किसी मोड़ पर जब आपको शरीर से और जिंदगी से तालमेल मिलाने के अधार पर जब आप पुन: उसी अवस्था को पाना चाहते हो जिस भाव से आप जीना चाहते हो तो कोई आपका हाथ पकड़ मदद करे या न करे आयुर्वेद जरूर करेगा।

सीएम ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा आयुर्वेद, स्वस्थ जीवन का आधार है। आज भोपाल स्थित पं. खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में आयुर्वेद पर्व-2025 अन्तर्गत राष्ट्रीय सेमिनार एवं आरोग्य मेले का शुभारम्भ किया। आयुर्वेद हमारी भारतीय चिकित्सा पद्धति का आधार है। भारतीय आयुर्वेद की बढ़ती वैश्विक स्वीकार्यता इस बात का प्रमाण है कि वर्तमान काल में भी स्वस्थ जीवन एवं रोगों के उपचार में यह अत्यंत प्रभावशाली है।

ये भी पढ़ें: भोपाल में देश के पहले फिट इंडिया क्लब का उद्घाटन, CM मोहन यादव ने कहा- फिटनेस के लिए इनसे लें प्रेरणा

बता दें कि इस मौके पर सीएम ने कहा एमपी की धरती पर 2028 को महाकुंभ होने जा रहा है। 2028 कुंभ में आयुर्वेद पर्व का आयोजन करेंगे। इस कार्यक्रम में पर उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार, पद्मभूषण से अलंकृत अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन ट्रस्ट, नई दिल्ली के अध्यक्ष वैद्य देवेन्द्र त्रिगुणा इत्यादी मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+