प्राण प्रतिष्ठा से पहले दमोह का बेटा मंगल ध्वनि की देगा प्रस्तुति, करोड़ों लोग संतूर वाधन के बनेंगे साक्षी
Satendra Perform Santoor In Ayodhya: दमोह जिले के हटा का बेटा अयोध्या में अपनी कला की प्रस्तुति देगा। अयोध्या में बने विशाल मंदिर में जहां भगवान रामलला विराजमान हो रहे हैं। उस स्थल से बुंदेलखंड की उपकाशी कही जाने वाली हटा नगरी से कई पहलू जुड़े हुए हैं।
1992 में जहां नगर से पद यात्रा करते हुए 32 कार सेवक अयोध्या पहुंचे थे और विवादित ढांचा ढहने के दौरान वहां उपस्थित रहे। वहीं अब पुनः नगर को सौभाग्य मिल रहा है।

22 जनवरी को जब भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी तो अयोध्या में आयोजन स्थल पर दो घंटा पूर्व जो मंगल ध्वनि होगी उसमें हटा के सत्येंद्र सिंह सोलंकी संतूर वादन करेंगे। हटा में ही जन्मे और प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा हटा से ग्रहण करने वाले सत्येंद्र को यह सौभाग्य मिलने पर हटा वासियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। ज्ञात हो की इस मंगल अवसर पर श्री रामलला के समक्ष भारत के विभिन्न अंचलों और राज्यों से शामिल होने वाले कलाकार अपने पारंपरिक वाद्यों के वादन की प्रस्तुती देंगे।
सतेंद्र सिंह सोलंकी हटा डाइट में वर्ष 2005 तक संगीत शिक्षक रहे अजय सिंह सोलंकी के पुत्र हैं। जो वर्तमान में भोपाल में निवासरत हैं। उनका परिवार हटा में ही है जो निरंतर संगीत साधना में लगा हुआ है। सतेंद्र ने संगीत शिक्षा अपने पिता के साथ संगीतकार ओमप्रकाश चौरसिया और गुंदेचा बंधुओ के सानिध्य में ले रहे हैं वे दूरदर्शन और आकाशवाणी के ए श्रेणी के कलाकार भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications