जबलपुर: चालान काटने से गुस्साए ऑटो चालक ने पुलिस वाले पर किया रॉड से हमला
जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में पुलिसकर्मियों को एक ऑटो रोकना भारी पड़ गया। ऑटो चालक ने लोहे की रॉड से पुलिसकर्मियों की जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि ऑटो में मानक से अधिक सवारियां बैठी हुई थी।

जानकारी के अनुसार, मामला जबलपुर के थाना गढ़ का है। शुक्रवार को उप निरीक्षक बसंत कुमार उमरेले और यातायात पुलिस के आरक्षक दीपक डेहरिया वाहनों की चैकिंग कर रहे थे। उसी वक्त वहां से निकले एक ओवरलोड ऑटो को रोका और चालान काटने की बात कही। चालान की बात को लेकर ऑटो चालक और एएसआई और आरक्षक के बीच नोक-झोक शुरू हो गई। इसी दौरान ऑटो चालक मिक्की के परिजन भी वहां पहुंचे गए और उन लोगों ने दोनों पर रॉड से हमला कर दिया।

वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी अमित सिंह थाने पहुंचे। वहीं घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए मेडिकल भेज दिया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मिक्की को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications