रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री को लाड़ली बहना एवं आशा-ऊषा कार्यकर्ता बांधेंगी राखी: माया नारोलिया
CM shivraj singh chauhan News: बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। उन्होंने आशा-ऊषा कार्यकर्ताओं के मानदेय बढ़ाने पर सीएम शिवराज सिंह चौहान को प्रदेश की मातृशक्ति की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया।
माया नारोलिया ने कहा कि 5 मार्च को लाड़ली बहना योजना का शुभारंभ किया और 10 जून से मध्यप्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख बहनों को खाते में 1 हजार की राशि प्राप्त होने लगी है। जिसके पश्चात् मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आशा-ऊषा कार्यकर्ताओं का ध्यान रखते हुए, उनका मानदेय 2000 से बढाकर 6000 कर बहनों को रक्षाबंधन पर्व से पहले बहनों को बहुत बड़ा उपहार दिया है। इस उपहार को आशा-ऊषा कार्यकर्ता बहने कभी भूल नहीं सकती और उन बहनों में अति हर्ष व्याप्त है।

उन्होंने कहा कि बहन और बेटी जब आर्थिक मज़बूती प्राप्त करती हैं, तभी समाज सशक्त होता हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की सभी बहनों और भांजियों का ख्याल रखा है। भाजपा की सरकार मेधावी बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए पूरी फ़ीस भर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की लाड़ली बहना और आशा-ऊषा कार्यकर्ता बहनें मध्यप्रदेश के 57 ज़िलों से राखी एवं मुख्यमंत्री जी के नाम हर्ष संदेश लिख रही हैं, जिसे रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कलाई में राखी बांधेगीं।












Click it and Unblock the Notifications