मां के कदम को अर्जुन सिंह के बेटे ने बताया भाजपा की साजिश, सुनकर भड़के शिवराज क्या बोले?

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और दिवंगत नेता अर्जुन सिंह की पत्नी और बेटों के बीच पारिवारिक झगड़े ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। अर्जुन सिंह की पत्नी सरोज कुमारी ने कोर्ट पहुंचकर बेटों पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उनको घर से निकाल दिया। अब इस मामले पर बेटे अजय सिंह ने बीजेपी सरकार पर साजिश करने का आरोप लगाया है।

Arjun singhs son said BJP conspiracy in mother case

स्वर्गीय अर्जुन सिंह के बेटे अजय सिंह ने अपनी बहन और भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा साजिश के तहत मां को बहन के जरिए भड़का रही है। कहा कि बहन मां के करीब हैं और मां उनकी हर बात मानती हैं।

शिवराज ने कहा, आरोप से दुखी हूं
भाजपा सरकार पर साजिश के आरोप पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस तरह के आरोप लगाना हद दर्जे का घटियापन है। मां दुनिया की सबसे बड़ी दौलत होती है। मां का सम्मान करने की बजाय, उनको घर लाने की बजाय भाजपा सरकार पर आरोप लगाए जाने से वे बहुत दुखी हैं। शिवराज सिंह ने कहा, उनको बहुत तकलीफ है। शिवराज ने अजय सिंह को सलाह दिया कि मां को घर लाएं, उनका इलाज कराएं और मां को मां का सम्मान दें, व्यर्थ के आरोप न लगाएं।

Arjun singhs son said BJP conspiracy in mother case

मां सरोज ने लगाया घरेलू हिंसा के आरोप
अर्जुन सिंह की पत्नी सरोज ने बेटे अजय सिंह और अभिमन्यु सिंह के खिलाफ कोर्ट से कहा कि उनके बेटों ने घर से निकाल दिया और भरण-पोषण का खर्चा भी देने से इनकार कर दिया। मां ने कोर्ट से कहा है कि उनको घर में रहने की अनुमति मिले और उनको इंसाफ दिलाई जाये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+