BJP की चुनाव प्रबंधन समिति की घोषणा, सिंधिया व CM शिवराज समेत 21 को मिली जगह, जिला संयोजको की लिस्ट भी जारी
BJP Bhopal News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में अब कुछ महीनों का समय शेष रह गया है। इसे देखते हुए भाजपा ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी है। बीजेपी ने शनिवार को चुनाव प्रबंधन समिति घोषणा पत्र समिति और जिला संयोजक की घोषणा की है।
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व वाली चुनाव प्रबंधन समिति में सीएम शिवराज सिंह केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और कैलाश विजयवर्गीय जैसे सीनियर नेताओं साथ 21 नेताओं को इसमें शामिल किया गया है। इसमें 5 आमंत्रित सदस्य है। पूर्व मंत्री जयंत मलैया को घोषणा समिति का प्रमुख और प्रभात झा को से प्रमुख बनाया गया है इस समिति में 19 सदस्य हैं।

इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा के नेतृत्व में सभी जिलों के लिए संयोजकों की घोषणा भी की गई है। चुनाव प्रबंधन समिति में नरेंद्र सिंह तोमर और सिंधिया के अलावा दो और केंद्रीय मंत्री पहलाद पटेल और फग्गन सिंह कुलस्ते को भी शामिल किया गया है। वही शिवराज कैबिनेट के चार मंत्री नरोत्तम मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत को इसमें शामिल किया गया है। चार सांसद बीडी शर्मा राकेश सिंह गजेंद्र सिंह और गणेश सिंह को भी इस समिति का हिस्सा बनाया गया है तीन विधायक अजय विश्नोई, रामपाल सिंह और प्रदीप लारिया को भी इसमें शामिल किया गया है।
मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने संभाग वाइस जिला संयोजकों की घोषणा करते हुए बताया कि भोपाल नगर से कृष्ण मोहन सोनी, भोपाल ग्रामीण से गोविंद गुर्जर, रायसेन से नरेंद्र सिंह कुशवाह, विदिशा से सूर्य प्रकाश मीणा सीहोर से सीताराम यादव और राजगढ़ से श्री रघुनंदन शर्मा को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए जिला संयोजक बनाया गया है।
मंत्री गोपाल भार्गव को अब तक किसी भी समिति में जगह नहीं
बुंदेलखंड के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाने वाले पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव को अब तक किसी भी समिति में जगह नहीं मिली है। बुंदेलखंड के सागर जिले से दो मंत्रियों भूपेंद्र सिंह और गोविंद सिंह राजपूत को जगह मिली है। हालांकि संगठन के नेताओं का दावा है कि अभी और समितियां बननी है, जिसमें कई वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं को शामिल किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications