लापता पति को मृत मानकर पत्नी ने की दूसरी शादी, अब वो पाकिस्तान की जेल से रिहा होकर लौटेगा घर
रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले के गांव छंदहई में अजीब मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला ने अपने लापता पति को मृत मानकर दूसरी शादी कर ली और अब पति पाकिस्तान की जेल से रिहा होकर घर लौट रहा है।

दरअसल, छंदहई गांव का अनिल साकेत 3 जनवरी 2015 को अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने उसे काफी तलाशा, मगर पता नहीं चला। फिर वर्ष 2019 में सूचना आई कि अनिल पाकिस्तान के लाहौर की जेल में बंद है। इस पर परिजनों ने उसकी रिहाई की कार्यवाही शुरू की। इधर, अनिल के लापता हो जाने के बाद उसकी पत्नी ने तीन साल तक उसका इंतजार किया। कोई सुराग नहीं लगने पर वह अपने मायके चली गई। फिर पति को मृत मानकार दूसरी शादी कर ली।

अनिल के परिवार ने 10 जनवरी 2015 को उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। करीब साढ़े चार साल बाद जून 2019 में भारत सरकार के विदेश विभाग ने रीवा के नईगढ़ी थाने में एक पत्र भेजा, जिसमें अनिल साकेत के 3 साल से लाहौर जेल में बंद होने की खबर थी और उसके बारे में जानकारी मांगी गई थी। वह पाकिस्तान कैसे पहुंचे यह किसी को पता नहीं। अनिल की दिमागी हालत खराब थी। आशंका है कि भटकते-भटकते वह देश की सीमा पार कर पाकिस्तान पहुंच गया होगा।












Click it and Unblock the Notifications