MP: बिना बताए छुट्टी पर जाने की दलित युवक को मिली सजा, मालिक ने कोड़ों से पीटा
होशंगाबाद। मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में बगैर बताए छुट्टी पर गए एक दलित युवक को उसके मालिक ने पेट्रोल पंप की मशीन से बांधकर कोड़ों (हंटर) से जमकर पीटा। दबंग मालिक का इससे भी मन नहीं भरा तो मालिक ने युवक की पिटाई का वीडियो भी बना लिया। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कर्मचारी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

होशंगाबाद के ग्राम रायपुर निवासी अजय अहिरवार होशंगाबाद में शिवनंदि पेट्रोल पम्प पर पर काम करता था। वहीं कुछ दिनों पहले उसका एक्सीडेंट हो गया जिसके चलते अजय कुछ दिनों से ड्यूटी पर नहीं जा पा रहा था। अजय के यूं बिना बताए ड्यूटी पर न आने से उसका मालिक काफी नाराज हो गया। जिसके बाद आरोपी युवक ने अजय को अपने के साथी से बुलावा भेजा और फिर अजय के वापस आने पर उसकी पिटाई शुरू कर दी।
आरोपी दीपक साहू और चिंटू साहू ने पहले तो अजय को पेट्रोल पम्प में मशीन से बांध दिया। उसके बाद अजय पर हंटर बरसाना शुरू कर दिए। दोनों दबंगो ने करीब दस मिनट में दलित अजय पर सौ से अधिक हंटर बरसाए और अजय की पिटाई का वीडियो भी बना लिया। अजय किसी तरह दबंगों के चंगुल से बचकर अपने रिश्तेदारों के यहां ग्राम पवारखेड़ा चला गया। रिश्तेदारी से वापस आकर अजय ने देहात थाणे में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वीडियो मिलते ही पुलिस ने आरोपी चिंटू साहू और दीपक साहू पर एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
-
Petrol Diesel Price: सरकार ने ₹10 घटाई एक्साइज ड्यूटी, क्या अब सस्ता मिलेगा पेट्रोल-डीजल? हर सवाल का जवाब -
Petrol Diesel: सरकार का बड़ा फैसला! पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में की कटौती, क्या आम जनता को मिलेगी राहत? -
Today Petrol Diesel Price: पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल के लिए मारामारी! भारत में आज घटे या बढ़े तेल के दाम? -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम? -
Petrol Diesel Shortage Fact Check: सच में भारत के पास अब सिर्फ दो दिन का पेट्रोल बचा है? या 60 दिन का बैकअप? -
MP Ladli Behna Yojana के 35वीं किस्त का पैसा आपके खाते में कब आएगा? क्या इस बार बढ़ेगी राशि? -
Nayara Energy का मालिक कौन है, जिसने भारत में बढ़ाया Petrol-Diesel का दाम? Russia को कैसे होगा बड़ा फायदा? -
क्या शाजापुर कलेक्टर नियम नहीं जानतीं? हाईकोर्ट की तीसरी फटकार, वेतन वृद्धि रोकने के आदेश पर स्टे -
MP News: क्या अब मिलेगा संविदा कर्मचारियों को पूरा हक? सरकार सख्त—ग्रेच्युटी, अनुकम्पा नियुक्ति पर मांगा जवाब -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज












Click it and Unblock the Notifications