MP Cabinet: बजरंग दल विवाद के बीच मध्य प्रदेश कैबिनेट ने पास किया राम पथ गमन का प्रस्ताव
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट में हम फैसले लेते हुए श्री रामचंद्र पथ गमन न्यास की स्थापना और गठन की स्वीकृति प्रदान की है। संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी है।

mp cabinet news: कर्नाटक विधानसभा चुनाव से शुरू हुआ बजरंग दल का मुद्दा अब मध्यप्रदेश की चुनावी राजनीति में समा गया है। इस समय प्रदेश में हिंदुत्व, राम और बजरंगबली जैसे कई मुद्दों पर सियासत गरमा गई है। गुरुवार को राजधानी भोपाल में हुई कैबिनेट की बैठक में बीजेपी सरकार ने रामपथ गमन के निर्माण के लिए स्वीकृति दे दी है।
बता दे सीएम शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में श्री राम वन गमन पथ की स्थापना एवं गठन के लिए स्वीकृति दे दी गई है। बैठक में हुए निर्णय की जानकारी देते हुए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि कैबिनेट की बैठक में सरकार ने और भी कई निर्णय लिए हैं।
संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि मंत्रालय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई जिसमें कई अहम फैसलों पर कैबिनेट ने मंजूरी दी है।
- उड़ान योजना के तहत प्रदेश की दतिया हवाई पट्टी को भारतीय विमानपत्तनम प्राधिकरण द्वारा विकसित किया जाएगा। इससे दतिया से आम नागरिकों को हवाई सेवा उपलब्ध होगी।
- पहले चरण में दतिया से भोपाल और खजुराहो के बीच विमान सेवा का संचालन प्रस्तावित किया गया है।
- म.प्र. कैबिनेट ने श्री रामचंद्र पथ गमन न्यास गठित करने का निर्णय लिया है। वनवास के दौरान भगवान श्रीराम ने प्रदेश के जिन स्थानों से पथ गमन किया था, ये न्यास उन स्थानों को चिह्नित कर उनके विकास कार्य की देखरेख करेगा।
- कैबिनेट ने अभावग्रस्त विद्वानों/साहित्यकारों/कलाकारों और उनके आश्रितों को दी जाने वाली मासिक सहायता राशि और मृत्यु उपरांत परिवार को दी जाने वाली राशि को बढ़ाने का निर्णय किया है।
- आम जनता की सुविधा और बेहतर प्रशासकीय संचालन की दृष्टि से जिला सीहोर में नई तहसील दोराहा एवं मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ और सागर जिले के जैसीनगर में नए SDM कार्यालयों का गठन किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications