BJP में शामिल होने की चर्चा के बीच भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे कमलनाथ? जानें कांग्रेस नेता का जवाब

Kamal Nath, Bharat Jodo Nyay Yatra: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के बीजेपी में शामिल होने की चर्चा के बीच कांग्रेस महासचिव जितेंद्र सिंह ने सोमवार को बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि कमल नाथ और नकुल नाथ के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें मीडिया द्वारा फैलाई गई है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा में कमल नाथ शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि कमल नाथ हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। ये सभी अटकलें भाजपा और मीडिया द्वारा लगाई गई हैं। मैंने उनसे कल भी बात की, परसों भी बात की और हमने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बारे में चर्चा की।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे कमलनाथ?

भारत जोड़ों न्याय यात्रा में शामिल होंगे कमल नाथ

कमलनाथ भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भाग लेंगे। नकुल नाथ हमारी पार्टी के सांसद हैं और वह भी भाग लेंगे। भारत जोड़ो न्याय यात्रा यूपी के बाद मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी।

यह भी पढ़ें- kamal Nath News: नाथ की PM मोदी से मुलाकात, कमल प्रवेश पर लग सकती है मुहर, सिंधिया का दौरा निरस्त

कांग्रेस नेता ने कमलनाथ के बीजेपी में जाने की खबरों का किया खारिज
बता दें कि राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा है कि कांग्रेस के दिग्गज नेता नाथ अपने बेटे के साथ सबसे पुरानी पार्टी के साथ अपने चार दशक से अधिक पुराने संबंधों को खत्म कर भगवा खेमे में शामिल हो रहे हैं। कमल नाथ अपने अगले भविष्य के कदमों के बारे में चुप्पी साधे हुए हैं, जबकि उनके सहयोगी सज्जन सिंह वर्मा ने भाजपा में जाने की खबरों से इनकार किया है।

यह भी पढ़ें- MP के BJP नेताओं ने रोका कमलनाथ का रास्ता?, क्या ये बन सकता है 'मिशन लोटस' फेल होने का कारण

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+