kamal Nath News: नाथ की PM मोदी से मुलाकात, कमल प्रवेश पर लग सकती है मुहर, सिंधिया का दौरा निरस्त

MP News: पूर्व मुख्यमंत्री और मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कमलनाथ की शनिवार रात को प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात हो चुकी है, ऐसा पार्टी सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है।

भाजपा अब यह तय कर रही है कि कमलनाथ उनके साथ किसी भूमिका में रहेंगे इधर कमलनाथ के पार्टी में शामिल होने को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया खुश नहीं बताएं जा रहे हैं।

Kamal Nath meeting with PM Modi, BJP entry may be approved, Scindia visit canceled in mp

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपना मध्य प्रदेश दौरा रद्द कर दिया है नाथ की दोपहर में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष से भी मुलाकात की खबरें सामने आ रही है। कमलनाथ की शनिवार रात को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात हुई करीब 15 मिनट तक हुई। मुलाकात के साथ ही नाथ का भाजपा में आने का रास्ता साफ हो गया। हालांकि अभी तक कुछ साफ नहीं हो पाया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अबनाथ किसी भी समय कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम सकते हैं उनकी रविवार दोपहर में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष से भी अहम मुलाकात हुई। जिसमें उनकी और उनके बेटे नकुलनाथ की भाजपा में क्या भूमिका रहेगी इस पर चर्चा हो सकती है। कमलनाथ की जॉइनिंग भव्य और व्यापक रूप से देश भर में संदेश देने के उद्देश्य के साथ रणनीति के तहत की जा सकती है।

कमलनाथ का देश भर में खासा नाम और प्रभाव है पार्टी उनके नाम और प्रभाव के अनुसार ही उनकी एंट्री करवाना चाहती है। कमलनाथ के साथ उनके बेटे नकुलनाथ भी भाजपा में शामिल होंगे ऐसा माना जा रहा है कि इन दोनों नेताओं के साथ ही कांग्रेस के विधायकों को भी भाजपा की सदस्यता दिलाई जा सकती है। ताकि कांग्रेस किसी विधायक को रोकने का प्रयास नहीं कर सके।

सिंधिया का दौरा निरस्त

इधर सोशल मीडिया पर यह चर्चा चल रही है कि कमलनाथ के भाजपा में आने से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया नाराज हैं सिंधिया 18 से 21 फरवरी तक ग्वालियर गुना के दौरे पर आने वाले थे, इस दौरान उन्हें कई सरकारी कार्यक्रमों में शिरकत करनी थी। लेकिन उनका दौरा निरस्त हो गया है जिसे सोशल मीडिया पर उनकी नाराजगी से जोड़कर देखा जा रहा है।

कांग्रेस से मोह भंग के कारण सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह मैसेज

कमलनाथ के कांग्रेस छोड़ने को लेकर पांच कारण देखे जा रहे हैं। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं जिसमें सिख दंगों में 23 अप्रैल को कोर्ट में सुनवाई इसके अलावा 354 करोड रुपए के बैंक लोन फ्रॉड मामले में भांजे रतुलपुरी पर ED का शिकंजा। बेटे नकुल नाथ के राजनीतिक भविष्य और अपने कारोबार की चिंता। इन तीन कारणों के साथ ही राहुल गांधी, सोनिया गांधी से पिछले दिनों चल रही नाराजगी और कांग्रेस के अंदर दिल्ली से लेकर भोपाल उनके प्रभाव को कम करने का प्रयास। ऐसा माना जा रहा है कि इन पांच कारणों से वे कांग्रेस से दूर हो रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+