Agniveer Bharti Rally: जोरदार बारिश से मैदान, ट्रैक खराब हुआ तो सड़क पर दौड़ लगाकर दी परीक्षा
Agniveer Barti Rally के दूसरे दिन मप्र के ग्वालियर और निवाड़ी जिले से जिन 6 हजार से अधिक युवाओं ने पंजीयन कराया था, उनमें से 4 हजार 500 परीक्षार्थी सेना में भर्ती होने के लिए सागर आए थे। इधर तीन दिन से लगातार बारिश के चलते मैदान और बनाया गया मिट्टी का ट्रैक गिला होने के कारण युवाओं का दौड़ने में फिसलन हो रही थी, जिस कारण पहले दिन कई रिजेक्ट कर दिए गए थे। सेना ने निर्णय लिया किया भर्ती स्थल पर जो पक्की सड़क बनी है, वहां दौड़ आयोजित कराई जाए। शनिवार को इंजीनियरिंग कॉलेज के आसपास की सड़कों को ट्रैक के रुप में उपयोग करते हुए दौड़ कराई गई।

सेना के कर्नल संतोष कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन एवं फौज के द्वारा लगातार प्रयास करने के बाद भर्ती रैली स्थल का मैदान भी अब तैयार कर लिया गया है कहीं भी पानी भराव की स्थिति नहीं है। उन्होंने बताया कि यदि बारिश नहीं होती है, तो अब अभ्यार्थियों की दौड़ मैदान में ही कराई जाएगी किंतु यदि बारिश होगी, तो अभ्यार्थियों को जानकारी देकर सड़क पर दौड़ कराई जाएगी।

रिजेक्ट होने वालों को बसों से ग्वालियर तक भेजेंगे
कर्नल संतोष कुमार के अनुसार 20 अक्टूबर तक चलने वाली भर्ती में किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो इसके समक्ष प्रयास किए जा रहे हैं। जो अभ्यार्थी रैली में सफल नहीं हो पा रहे हैं, उनको वापसी के लिए तत्काल ही मैदान के बाहर बनाए गए अस्थाई बस स्टैंड पर भेजकर बसों में भेजकर उनके शहर के लिए रवाना किया जा रहा है। यहीं पर टिकट काउंटर भी बनाया गया हैं। सिलेक्शन होने वाले विद्यार्थियों को भी वापसी के लिए व्यवस्था की जाएगी। बसों के किराए में भी छूट दी जा रही है। पूरे इलाके पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है।

ब्रिगेडियर दीपेंद्र निरीक्षण करने पहुंचे
आज सागर में अग्निवीर रैली के तीसरे दिन सेना के वरिष्ठ अधिकारी ब्रिगेडियर दीपेंद्र मनराई, उप महानिदेशक ने भर्ती रैली स्थल का निरीक्षण किया और सेना भर्ती कार्यालय ग्वालियर द्वारा भर्ती रैली आयोजन व प्रक्रिया के संचालन को देखा। उन्होंने बताया कि यह रैली अन्य रैलियों से इसलिए खास है कि भारी बारिश के बाद भी यहां की व्यवस्थाएं दुरस्त बनी हुई है। रैली के तीसरे दिन रविवार को भिंड के 4963 एवं पन्ना की 1274 कुल 6237 अभ्यार्थी शामिल होंगे।












Click it and Unblock the Notifications