MP Election: भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी हारी हुई सीटों पर प्रत्याशियों की सूची कर ली तैयार, जल्द होगी जारी

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी जिसके बाद कांग्रेस भी सूची जारी करने की तैयारी में है। कांग्रेस सूत्रों की माने तो सितंबर में पहली सूची जारी हो सकती है। इसमें उन सीटों के प्रत्याशी अधिक होंगे जहां पार्टी को लंबे समय से हार का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार 66 सीटों पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुके हैं तो प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने तीन दौरे के सर्वे भी करा लिए हैं। रविवार को भोपाल में होने वाली चुनाव समिति की बैठक में भी इस पर चर्चा की जाएगी। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस तीन से चार बार में प्रत्याशियों की घोषणा करेगी।

After mp BJP, Congress has also prepared the list of candidates on the lost seats.

पहली सूची की तैयारी लगभग पूरी हो गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता में छानबीन समिति गठित भी हो गई है। इसकी पहली बैठक सितंबर में प्रस्तावित की गई है पार्टी पदाधिकारी का कहना है कि आदिवासी वर्ग के लिए सुरक्षित कुछ सीटों के प्रत्याशी के नाम भी पहली सूची में शामिल किया जा सकते हैं। पार्टी नेता इस बात पर एक राय है कि हारी हुई सीटों पर नए चेहरों को अवसर दिया जाए। इसको लेकर सर्वे भी कराया जा चुका है। जिला प्रभारी और केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने भी प्रत्याशी बदलने पर जोर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+