Deputy Collector निशा बांगरे के बाद अब DSP ने दिया इस्तीफा, राजनीति में दिखाएंगे दम

मध्य प्रदेश में राज्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों का राजनीति से पुराना नाता रहा है। बीते महीने छतरपुर जिले के लवकुशनगर की Deputy Collector निशा बांगरे ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया था। उनके बाद अब उसी लवकुशनगर के DSP पीएल प्रजापति ने नौकरी छोड़ दी है। निशा बांगरे की आमला विधानसभा से तो PL प्रजा​पति के पन्ना जिले की गुन्नौर विधानसभा से चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

MP_Deputy_Collector_निशा_बांगरे_के_बाद_लवकुशनगर_DSP_ने_दिया_​इस्तीफा
मप्र विधानसभा चुनाव 2023 को चंद महीने बचे हैं। इस बीच मप्र में राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी Deputy Collector निशा बांगरे ने राजनीति ज्वाइन करने की अटकलों के बीच पद इस्तीफा दे दिया था। अब उसी लवकुशनगर से DSP पीएल प्रजापति ने नौकरी छोड़ दी है।
MP_Deputy_Collector_निशा_बांगरे_के_बाद_लवकुशनगर_DSP_ने_दिया_​इस्तीफा

इसे संयोग ही कहा जाएगा कि दोनों ही अधिकारी एक ही शहर में एक साथ पदस्थ थे। बता दें कि पीएल प्रजापति के कांग्रेस ज्वाइन करने की अटकलें राजनीति के गलियारों में लंबे समय से चल रही हैं। उनके पन्ना जिले की गुन्नौर विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं।

SP ने बताया तीन महीने पहले VRS का आवेदन दिया था
छतरपुर पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने स्थानीय मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जिले के लवकुशनगर में पदस्थ SDOP पीएल प्रजापति ने अपनी नौकरी से तीन महीने पहले इस्तीफा राज्य शासन को भेजा था। इसमें उन्होंने VRS का आवेदन किया था। इसकी मंजूरी राज्य शासन ने दे दी है। वे एक अगस्त को नौकरी से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। पीएल प्रजापति को नजदीक से जानने वालों के अनुसार वे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से मुलाकात कर चुके हैं। कांग्रेस के बैनर तले वे राजनीति ज्वाइन कर पन्ना की गुन्नौर विधानसभा सीट से उनके चुनाव लड़ने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+