MP में लाखों के अवैध हथियार पकड़ाए, इस नंबर की मोटरसाईकिल बरामद
मध्यप्रदेश के खरगोन में अवैध हथियारो के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्यवाही हुई है, जहां पुलिस थाना भीकनगाँव एवं पुलिस थाना बेड़िया के द्वारा संयुक्त कार्यवाही की गई। अवैध हथियार बेचने ले जा रहे 01 आरोपीयो को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 15 हस्तनिर्मित अवैध देशी पिस्टल व 06 नग देशी कट्टे जप्त किए। जप्तशुदा अवैध देशी पिस्टल की कीमत लगभग 3,75,000/- रुपये व 06 नग देशी कट्टे कीमत लगभग 90,000/- रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर अवैध फायर आर्म्स बनाने के संसाधनो को जप्त किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 21 अवैध फायर आर्म्स जिनकी कुल लगभग 4,65,000/- रुपये कीमत है जप्त की गई है। इससे पहले अवैध हथियारो के विरुद्ध खरगोन पुलिस की बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया गया था, जहां अवैध रूप से हथियारों का परिवहन करने वाले 01 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 02 नग देशी पिस्टल एवं 03 नग देशी कट्टे जप्त किए थे। जप्तशुदा अवैध फायर आर्म्स की कुल कीमत लगभग 95,000/- रुपये थी।
खरगोन पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर जप्त करने की कार्यवाही की थी। कार्रवाई में 02 आरोपी को पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपियों के कब्जे से 2.40 ग्राम ब्राउन शुगर कीमती लगभग 25,000/- रुपये की जप्त की गई थी। अवैध मादक पदार्थ के परिवहन मे उपयोग की जा रही मोटरसाइकल कीमती 1,00,000/- रुपये को भी पुलिस टीम ने जप्त किया।
अवैध हथियारो के विरुद्ध खरगोन पुलिस की बड़ी कार्यवाही, मुरैना से अवैध हथियार खरीदने आया 01 व्यक्ति हथियारों के जखीरे के साथ पकड़ाया, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 05 नग देशी पिस्टल किए जप्त, जप्तशुदा अवैध फायर आर्म्स की कुल कीमत लगभग 1,25,000/- रुपये।
ये भी पढ़े- Indore News: दुकानों के बाहर अतिक्रमण, बाजारों में चला निगम का बुलडोजर, अब यहां होगी कार्रवाई












Click it and Unblock the Notifications