ABP C Voter Survey: ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ में भाजपा या कांग्रेस रहेगी आगे? जानें चंबल का सर्वे
ABP C Voter Survey Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार सर्वे सामने आने लगे हैं। ताजा सर्वे अब एबीपी सी वोटर द्वारा किया गया है। इस सर्वे में ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ चंबल में लोगों के मूड भांपने की कोशिश की गई है। चंबल के प्रभाव वाले विधानसभा क्षेत्रों में गुना, मुरैना, शिवपुरी, ग्वालियर और भिंड प्रमुख जिले के तौर पर आते हैं और इन्हें ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) का गढ़ माना जाता है।
ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ में जनता का मूड क्या है?
ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के इलाके में इस बार भाजपा के लिए अच्छी खबर नहीं है सर्वे में 7-11 सीटें मिलती दिख रही हैं। हालांकि, कांग्रेस के लिए अच्छी खबर है। कांग्रेस को सिंधिया के गढ़ में 22-26 सीटें मिल सकती हैं। वहीं साल 2018 की बात करें जब सिंधिया कांग्रेस में थे तब कांग्रेस को यहां बंपर सीटें मिली थीं। कांग्रेस को 34 में से 26 सीटें मिली थीं।

कांग्रेस vs बीजेपी वोट शेयर
वहीं, वोट शेयर की बात करें तो कांग्रेस का वोट शेयर 46 फीसदी तक जा सकता है। वैसे बीजेपी भी वोट शेयर के मामले काफी हद तक कांग्रेस को टक्कर देती दिख रही है। बीजेपी को 41 फीसदी वोट मिलते दिख रहे हैं। वहीं मायावती की पार्टी बीएसपी को तीन प्रतिशत जबकि अन्य के खाते में 10 प्रतिशत वोट जाते दिख रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications