Nikay Chunav: ‘आप’ का गेम प्लान, नहीं छोडेंगे मैदान! महापौर प्रत्याशी नामांकन से वंचित, लेकिन चुनाव लडेंगे
सागर, 19 जून। मप्र नगरीय निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी भी दमखम से मैदान में हैं। सागर में आम आदमी पार्टी को सत्ता और शासन से षडयंत्र का अंदेशा बना हुआ है, इसलिए चुनावी गेम को प्लान करके चल रही है। सागर में आप की महापौर प्रत्याशी व नेशनल प्लेयर रहीं आरती राजपूत को नगर निगम और बिजली दफ्तर से एनओसी नहीं मिल सकी, जिस कारण वे नामांकन से वंचित गईं। आप के रणनीतिकारों को अंदेशा था, इसलिए दो अन्य प्रत्याशियों के फॉर्म पहले से ही जमा करा दिए गए थे।

मप्र नगरीय निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशी उतारे हैं। इसमें सागर से अभी तक 19 वार्ड के प्रत्याशियों को मैंडेट दिए गए हैं। वहीं महापौर सीट पर भी आम आदमी पार्टी नजरे टिकाये है। आम आदमी पार्टी को शुरू से अंदेशा रहा है कि उसके साथ राजनीतिक षडयंत्र जैसा कुछ हो सकता है, इसलिए वह महापौर और वार्ड स्तर पर प्लान-ए और प्लान-बी बनाकर चल रही है। बीते रोज हुआ भी कुछ ऐसा ही हुआ। आप पार्टी की तरफ से महापौर पद के लिए तय की गई प्रत्याशी आरती राजपूत को नगर निगम और बिजली कंपनी से एनओसी ही जारी नहीं हो सकी। जिस कारण वे अपना नामांकन ही जमा नहीं कर पाईं।
दो नामांकन पहले ही जमा करा दिए थे
आम आदमी पार्टी ने इसी तरह के कुछ षडयंत्र और आशंका के चलते पहले ही दो अन्य महिला प्रत्याशियों के महापौर पद के लिए नामांकन जमा करा दिए थे। इनमें रश्मि हृदेश पाटकर और सावित्री राजेश पटेल के नाम शामिल हैं। दोनों ही शिक्षित प्रत्याशी हैं। सोमवार तक इनमें से किसी एक को मैंडेट जारी कर दी जाएगी। इसी प्रकार पार्टी ने शहर के 48 में से 19 वार्ड में पार्षद प्रत्याशी उतारे हैं।
जानबूझकर नो ड्यूज नहीं दिए गए
हमने नेशनल प्लेयर जो एडव्होकेट भी हैं महापौर पद के लिए प्रत्याशी बनाया था, लेकिन उनके नाम से निगम और एमपीईबी से नो ड्यूज नहीं दिए गए, जबकि उनके नाम पर न प्रापर्टी है और न ही बिजली कनेक्शन। दबाव भी आए हैं। हम पहले से योजना बना ली थी, दो अन्य प्रत्याशियों के नामाकंन फॉर्म भी जमा करा चुके हैं। स्क्रूटनी के बाद इनमें से एक को मैंडेट जारी कर दिया जाएगा।
- अभिषेक अहिरवार, जिलाध्यक्ष आम आदमी पार्टी, सागर












Click it and Unblock the Notifications