MP Rains: बदल गया मध्य प्रदेश का मौसम, इन जिलों में तेज हवा के साथ होगी झमाझम बारिश

Aaj Ka Mausam: मध्य प्रदेश में फिलहाल मॉनसून की एंट्री नहीं हुई है, लेकिन प्री मॉनसून एक्टिविटी के चलते झमाझम बारिश देखने को मिली है। सोमवार को मौसम एक दम से पलट गया। सुबह-सुबह राजधानी भोपाल सहित कई जिलों में तेज बारिश होने से मानसून के आने का अहसास हुआ।

हालांकि दोपहर तक तेज उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। इसी बीच मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अभी प्रदेश में प्री मानसूनी गतिविधियां हो रही हैं। मानसून का प्रवेश 19 से 20 जून को डिंडोरी, बालाघाट के रास्ते हो सकता है।

MP Weather Update

सोमवार को सतना,छतरपुर, रायसेन भोपाल, इंदौर सहित कई जिलों में जमकर बारिश हुई। भोपाल में सोमवार तड़के गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। मंगलवार को भी प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधि जारी रहेगी। आकाशीय बिजली गिरने के साथ 70 किलो मीटर प्रति घंटे गति से आंधी चलने, बारिश होने और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।

सोमवार को कहां कितना तापमान रहा
लगातार दूसरे दिन सोमवार को प्रदेश का सर्वाधिक तापमान सतना जिले के चित्रकूट में 46.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। सतना में 44.9, दमोह में 42, रतलाम में 40, उज्जैन में 38.5, इंदौर में 38.4, भोपाल में 34.2 डिग्री सेल्सियस, निवाड़ी में 45.7, ग्वालियर में 45.01 तापमान दर्ज हुआ। प्रदेश में सबसे कम तापमान सीहोर में 33.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। भोपाल में भले ही अधिकतम तापमान 34.02 डिग्री सेल्सियस रहा हो, लेकिन यहां दिनभर लोगों को उमस ने बेहाल किया। लोग पसीने से तरबतर हुए। दरअसल, यहां सुबह तेज बारिश होने के बाद दोपहर में तेज धूप निकली इस कारण ऐसी परिस्थिति निर्मित हुई।

तेज आंधी तूफान का कोहराम
सोमवार को सिवनी जिले में 69 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी तूफान चला। सीहोर में 49, रीवा में 43, छिंदवाड़ा में 65, गुना में 54, किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।

इन जिलों में बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने मंगलवार को भी प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश होने की चेतावनी जारी की है। खंडवा, छिंदवाड़ा, सिवनी, विदिशा, रायसेन, सीहोर, बुरहानपुर और पांढुर्णा जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है और ओलावृष्टि होने का भी संभावना जारी की गई है।

लू चलने की भी चेतावनी
इसके अलावा बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, भोपाल, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खरगोन, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, बालाघाट, दमोह और सागर जिलों और श्योपुर कला में बारिश होने को लेकर जारी किया गया है। इसके अलावा दतिया, भिंड, सिंगरौली, पन्ना, शिवपुरी, ग्वालियर और निवाड़ी जिले में लू चलने की चेतावनी भी जारी की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+