लॉकडाउन में फंसा युवक महाराष्ट्र से पैदल आ रहा था नीमच, पुलिस गाड़ी के पीछे लटकाकर लाई 15 किमी
मंदसौर। मध्य प्रदेश के नीमच जिले में मनासा पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है। मनासा पुलिस एक युवक को 15 किमी तक गाड़ी के पीछे लटका कर ले गई। इस तरह की पुलिस द्वारा की गई। लापरवाही के चलते युवक की जान भी जा सकती थी।

बता दें कि ईश्वर बंजारा नामक युवक कोरोना वायरस के चलते महाराष्ट्र में फंसा हुआ था। वह लॉकडाउन में महाराष्ट्र से पैदल ही अपने गांव के लिए निकल पड़ा। उसका गांव नीमच जिले में साकरिया खेड़ी है। इसी दौरान पिपलिया मंडी के निकट गाव गुडभेली में रात को रुका हुआ था। जहां पर पिपलिया मंडी स्वास्थ्य विभाग द्वारा ईश्वर बंजारा का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसके बाद मनासा पुलिस को सूचना मिली कि कोई युवक महाराष्ट्र से पैदल चलकर साकारिया खेड़ी जा रहा है।
मनासा पुलिस ईश्वर को गाड़ी के पीछे स्टेपनी के पास लटकाया और फिर उसे 15 किमी दूर स्थित थाने लेकर आई। गनीमत यह रही कि युवक चलती गाड़ी से नीचे नहीं गिरा। नीमच एसपी मनोज कुमार ने बताया कि पूरे मामले में जांच करवाई जाएगी। अगर पुलिस ने लापरवाही बरतते हुए युवक की जान जोखिम में डाली तो दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications