मध्य प्रदेश: कई टुकड़ों में टूटा रतलाम को झाबुआ से जोड़ने वाला पुल

भोपाल। मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र में सोमवार रतलाम को झाबुआ जोड़ने वाला एक बीच से कई भागों में टूट गया। जिसके चलते दोनों ओर काफी लंबा जाम लग गया है। यह पुल रामनगर गांव से एक किमी दूरी पर स्थित है। पुल टूट जाने की वजह से दोनों ओर सैंकड़ों वाहन फंस गए है। जिसके चले लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।

bridge

पुल टूटने की घटना सुबह के वक्त की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक पुल में पहले से ही दरार पड़ चुकी थी। इसके बावजूद इस पर लगातार गाड़ियों का अवागमन जारी था। आपको बता दें कि इस पुल के निर्माण 6 साल पहले करवाया गया था। यह पुल कल्याणपुरा और रायपुरिया के बीच रामनगर गांव के पास पड़ता था।

ratlam

अचानक पुल टूटने की सूचना मिलने पर प्रशासन सकते में आ गया। सूचना मिलने पर घटनस्थल पर कई आला अधिकारी पहंच गए हैं। प्रशासन दोनों ओऱ से फंसे वाहनों को अन्य दूसरे रास्तों से निकलवाने की कोशिश कर रही है। वहीं प्रशासन ने पुल टूटने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+