MP: अस्पताल में दिखी अमानवीय तस्वीर, बेड से मरीज को रस्सियों से बांधा
छतरपुर। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को इलाज करते और भर्ती होते हुए तो आप ने बहुत देखा होगा। लेकिन यहां पर इलाज के नाम पर मरीजों को रस्सी से बांधकर इलाज किया जा रहा है। मामला है मध्यप्रदेश के छतरपुर जिला सरकारी अस्पताल का।

हाथों -पैरों को बांधकर होता है इलाज
बता दें कि छतरपुर जिला सरकारी अस्पताल में इलाज कराने आए मरीज को बंधक बनाकर इलाज किया जा रहा है। मरीज के दोनों हाथ और दोनों पैर को पलंग से ही बांधकर रखा गया है। जिला अस्पताल में पलंग से बंधा 35 वर्षीय घायल मरीज शिंटल सोनी सड़क हादसे में घायल हो गया था। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हादसे में उसके पैरों में फफौले पड़ गए थे। जिससे उसके पैरों में दर्द ज्यादा बढ़ गया था। बता दें कि इलाज न कराना पड़े इसलिए वह कई बार अस्पताल परिसर से भागने का प्रयास कर चुका था। जिस कारण उसे रस्सियों से बाधा गया था।

परिजनों ने बताया क्या है मामला
हकीकत जो भी हो मरीज को इलाज के लिए इस तरह बांध गया है। जिससे अस्पताल प्रशासन की घोर अमानवीयता साफ नजर आ रही है। वहीं, मरीज के भाई विनोद कुमार सोनी ने बताया कि उसका भाई हादसे में घायल हो गए थे। जिसके चलते उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज ट्रामा वार्ड में चल रहा है। परिजनों ने बताया कि उसके बार-बार भागने पर उसे पट्टियों से बांधकर रखा गया था। अगर इस तरह बांधकर नहीं रखेंगे तो यह अस्पताल से भाग जाएगा।

इनका कहना है
सर्जन डॉक्टर एसके चौरसिया ने बताया कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है। मामल को अभी दिखवाता हूं। हो सकता है मरीज के परिजनों ने उसे बांधा हो। क्योंकि डॉक्टर और स्टाफ ऐसा नहीं कर सकते हैं। वे मरीज के प्रति संवेदनशील होते हैं।












Click it and Unblock the Notifications