Rajgarh : जमीन के लिए बहा खून, 60 साल के बुजुर्ग की अपनों ने ही पत्थरों से पीट-पीटकर कर दी हत्या

Rajgarh News, राजगढ़। मध्यप्रदेश के राजगढ़ में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां जमीन के विवाद में चार लोगों ने 60 साल के बुजुर्ग की पत्थरों से पीट पीटकर हत्या कर दी।

60 year old man Murdered in Rajgarh MP

बताया जा रहा है कि मांगीलाल खेत पर बाउंड्री के लिए तार फेंसिंग कर रहा था। तभी खेत के पास वाली जमीन पर मौजूद रेशम बाई और मांगीलाल के बीच जमीन को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। रेशम और उसके रिश्तेदार कमल सिंह, भगवान सिंह, विक्रम सिंह ने मांगीलाल पर पत्थरों से हमला कर दिया। इसके बाद चारों हमलावर मौके से फरार हो गए।

वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजन और गांव के लोग मांगीलाल को खिलचीपुर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मांगीलाल को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची खिलचीपुर पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान के आधार पर आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

इधर, राजगढ़ सीट से बसपा प्रत्याशी ने पर्चा वापस लिया

मध्य प्रदेश के राजगढ़ लोकसभा संसदीय क्षेत्र (Rajgarh Lok Sabha Elections) से बसपा प्रत्याशी पीछे हट गई हैं। किसी पार्टी प्रत्याशी के चुनाव मैदान छोड़ने का यह मामला चर्चा का​ विषय बना हुआ है। हालांकि एनवक्त पर चुनाव मैदान छोड़ने की वजह नहीं आई है।

nisha tripathi

मध्यप्रदेश के राजगढ़ लोकसभा से बसपा पार्टी की उम्मीदवार निशा त्रिपाठी ने अपना नामांकन वापस लेकर खुद को चुनावी मैदान के अलग कर लिया है। त्रिपाठी के इस फैसले को लेकर राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं कि आखिर bsp की महिला प्रत्याशी ने किसके डर से मैदान छोड़ दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+