Corona की वजह से रूस में फंसे भारत के 500 स्टूडेंट, PM मोदी को ट्वीट कर लगाई वतन वापसी की गुहार
खरगोन। दुनियाभर में कोरोना वायरस का खौफ है। रूस भी इससे अछूता नहीं है। रूस में लॉकडाउन हवाई सेवाएं बंद होने से भारत के सैकड़ों छात्र वहां फंसे हुए हैं। इनमें मध्य प्रदेश के खरगोन जिले का पाडल्या निवासी छात्र संस्कार रावत भी शामिल है। रूस में कबरडिनो बालकेरियन स्टेट यूनिवर्सिटी नालचीक से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे संस्कार के परिजन उसकी सकुशल वापसी को लेकर खासे चिंतिंत हैं।

संस्कार की मां शीला रावत ने बताया कि उनके इकलौता बेटा कोरोना वायरस के कारण रूस में फंस गया। बेटे ने बातचीत में मां को बताया था कि रूस में भारत के 500 बच्चे फंसे हैं। जिसमें से 350 बच्चे भारत आना चाह रहे हैं। एक साथ सामूहिक रूप से रहने से बच्चों में कोरोना वायरस संक्रमण फैलने का डर सता रहा है।

ऐसे में एक साथ इतनी संख्या में छात्र होने से सभी के मन में संक्रमण फैलने का डर है। इस संबंध में 40 छात्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी ट्वीट किया। हमें कैसे भी करके अपने घर लाने की व्यवस्था कराई जाए। हम बस घर आना चाहते हैं, लेकिन पीएम को किए गए ट्वीट का अभी तक कोई वापस जवाब नहीं आया।












Click it and Unblock the Notifications