43 साल की विनिता को 32 वर्षीय शादीशुदा कांस्टेबल आकाश से हुआ प्यार, बोली-ये बचपन से आ रहा ख्वाबों में
दमोह, 15 सितम्बर। यह कहानी फिल्मी सी है। इसमें 43 साल की एक महिला मध्य प्रदेश पुलिस के एक शादीशुदा कांस्टेबल को दिल दे बैठी। कांस्टेबल महिला से उम्र में 11 साल छोटा है। महिला का दावा है कि उम्र का फासला भी उनके प्यार को कम नहीं होने देगा, क्योंकि वो मानती है कि उसका प्यार राधा की तरह पवित्र है।

दमोह कोतवाली पुलिस थाने के सामने धरने पर बैठ गई महिला
मध्य प्रदेश दमोह जिले की इस अजब प्रेम की गजब कहानी में हद तो तब हो गई जब महिला हाथ तिरंगा लेकर आई और दमोह कोतवाली पुलिस थाने के सामने धरने पर बैठ गई तो अपना प्यार पाने की जिद करने लगी। महिला का दावा है कि कांस्टेबल तीन साल पहले भी उसके सपने आकर उसकी पूरी स्थिति के बारे में जाने था।
Recommended Video

बैनर पर कांस्टेबल आकाश पाठक का नाम
मोहब्बत के इस अनूठ मामले में बात यहां तक पहुंच गई कि 43 वर्षीय महिला विनीता अपने हाथ में एक बैनर भी लिए बैठे थी जिस पर कांस्टेबल आकाश पाठक का नाम भी लिखा था। महिला उसे अपना ईश्वर बता रही है। वह चाहती है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उसे कांस्टेबल के साथ पत्नी की तरह अनुमति प्रदान करें।

महिला हटा पुलिस थाना इलाके की रहने वाली
बता दें कि महिला विनीता मूलरूप से हटा पुलिस थाना इलाके की रहने वाली है। उसका दावा है कि बचपन से ही कांस्टेबल आकाश उसके सपने में आता था। अपना प्यार पाने के लिए विनीता ने तीन साल पहले अपने पति व बच्चों को भी छोड़ दिया। अब आकाश को तलाशते हुए दमोह कोतवाली आ पहुंची। यहां पर उसने मोबाइल नंबर लेकर आकाश से बात की और उसने अपने प्यार के बारे में बताया भी।

टीआई से पूरे मामले की जांच करवा रहे
मीडिया से बताचीत में सीएसपी अभिषेक तिवारी कहते हैं कि महिला किस कांस्टेबल के बारे में बता कर रही है। उसकी जानकारी जुटाई जा रही है। दमोह कोतवाली टीआई से पूरे मामले की जांच करवा रहे हैं। इधर, आकाश पाठक की मानें तो वह महिला को जानता ही नहीं। कभी उससे नहीं मिला। महिला बीते तीन साल से कोतवाली थाने आकर उसका पीछा कर रही है, जिससे वह और उसका परिवार मानसिक रूप से परेशान है।












Click it and Unblock the Notifications