22 साल की युवती को काम देने के बहाने बुलाया, कमरे में बंधक बनाकर किया गैंगरेप, हुए फरार

भोपाल। मध्यप्रदेश में गुना जिले के मृगवास थाना क्षेत्र में एक 22 साल की महिला को काम देने का झांसा देकर गैंगरेप किया गया। बलात्कारियों ने उसे एक कमरे में बंद कर लिया। उसके बाद दुष्कर्म करते रहे। उन्होंने महिला से कहा था कि तुम्हें मजदूरी देंगे। दुष्कर्म की वारदात काकड़िया गांव में अंजाम दी गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी. एस. बघेल ने बुधवार को बताया कि आरोपियों की पहचान चेन सिंह धाकड़ और घमंडी मीणा के रूप में हुई। वे काकड़िया गांव के ही रहने वाले थे।

22-year-old-woman-gangrape

दोनों ने राजगढ़ जिले के एक गांव की महिला को मजदूरी के बहाने बुलाया। दोनों उसे लेकर ऐसी जगह पहुंचे, जहां काम कराने की बात कही थी। उन्होंने उसे एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

इधर, फंदे पर लटकी मिली नवविवाहिता
मप्र के ही आमखेड़ा मुगीस गांव में एक महिला का शव उसके ससुराल में फंदे पर लटका हुआ मिला। मायके पक्ष के लोगों ने आशंका जताई कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। मृतिका निशा सेन की शादी इसी साल बलवीर सेन से हुई थी। उसके पिता गणेशराम सेन ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी के साथ ससुराल के लोग मारपीट कर रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+