मध्यप्रदेश में 1 लाख 24 हजार पदों में होंगी सरकारी भर्ती, सामान्य प्रशासन मंत्री इंदर सिंह परमार का ऐलान

शिवराज सरकार में सामान्य प्रशासन मंत्री इंदर सिंह परमार ने सदन में बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इसी साल 1 लाख 24 हजार पदों पर भर्ती करेगी।

1 lakh 24 posts will be filled in Madhya Pradesh, announced by General Administration Minister Inder Singh Parmar.

Madhya Pradesh News: एमपी में साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होना है, ऐसे में चुनावी साल में मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ी घोषणाएं की है। सरकार में सामान्य प्रशासन मंत्री इंदर सिंह परमार ने विधानसभा सत्र में कहा कि शिवराज सरकार इसी साल 1 लाख 24 हजार पदों पर भर्ती करेगी। सरकार ने यह ऐलान करके प्रदेश के युवाओं को सरकारी रोजगार देने के साथ ही चुनाव से पहले युवाओं को अपनी ओर आकर्षित करने का प्रयास किया है। बता दे मध्य प्रदेश में बड़ी संख्या में युवा वोटर है, ऐसे में यह भर्ती प्रक्रिया युवाओं को बीजेपी सरकार की ओर खींच सकती है।

सामान्य प्रशासन विभाग ने दी जानकारी

सामान्य प्रशासन विभाग के अनुसार प्रदेश में 1 लाख 24 हजार 724 सरकारी पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रथम श्रेणी के 1271 पद द्वितीय श्रेणी के 20 हजार 728 पद तृतीय श्रेणी के 82 हजार 879 पद और चतुर्थ श्रेणी के 9091 पद खाली हैं। विभाग की मानें तो 15 अगस्त 2022 से लेकर 31 अक्टूबर तक 36 हजार 235 पदों के लिए विज्ञापन जारी किए गए हैं। नवंबर 2022 के महीने में सरकार की तरफ से जानकारी दी गई कि 9 अगस्त 2022 से लेकर अक्टूबर 2022 तक 8 विभागों में 1595 पदों पर नियुक्तियां की गई है। सरकार का दावा है कि यह प्रक्रिया अभी भी जारी है। सरकार ने पदों पर भर्ती के लिए कर्मचारी चयन मंडल जो पहले प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड, फिर व्यापम और अब यानी व्यावसायिक परीक्षा मंडल भोपाल के नाम से पहचाना जाता है, उसे एजेंसी बनाया है।

1 मार्च को विधानसभा में पेश हुए बजट भाषण में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने भी जानकारी देते हुए बताया था कि सरकार ने 1 लाख सरकारी नौकरी देने का काम शुरू कर दिया है। इससे पहले सीएम शिवराज से लेकर सरकार के हर मंत्री 1 लाख नौकरी देने की बातों को दोहराते आ रहे हैं। फिलहाल अभी ताजा बयान सामान्य प्रशासन विभाग के मंत्री इंदर सिंह परमार ने दिया है जिन्होंने बताया कि सरकार प्रदेश सरकार युवाओं को 1 लाख 24 हजार पदों पर सरकारी नौकरी दे रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+