पाक पीएम इमरान खान की पार्टी के पूर्व विधायक का वीजा खत्म, पीएम मोदी से लगाई शरण देने की गुहार

लुधियाना। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ के पूर्व विधायक बलदेव कुमार की भारत का वीजा खत्म हो गया है। उनकी वीजा तीन महीने का था। हालांकि उन्होंने दो महीने पहले ही वीजा अप्लाई कर दिया था, लेकिन सरकार की ओर से कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद उन्होंने सरकार को रिमाइंडर भी भेजा है।

pak pm imran khan party ex mla baldev kumar visa expired

पूर्व विधायक बलदेव कुमार ने बताया कि अब भारत ही उनका देश है। पाकिस्तान में उनकी जान को खतरा है। इसलिए वह वापस नहीं जाएंगे। उन्होंने पीएम मोदी से अपील की है कि वे उन्हें भारत में राजनीतिक शरण दें और जल्द उनका वीजा जारी किया जाए। जानकारों के अनुसार बलदेव पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हैं और नागरिकता कानून में किए गए बदलाव के तहत वह वीजा पर फैसला आने तक बिना वीजा भारत में रह सकते हैं।

पूर्व विधायक बलदेव कुमार पाकिस्तान में धमकियां मिलने के बाद वहां से भागकर भारत आए थे। पाकिस्तान से आने के बाद इमरान कान के करीबी नेता उनको धमकियां देते रहे हैं। इमरान खान की पार्टी के एक नेता ने उनको भारत से लौटकर पाकिस्तान लौटने पर सबक सिखाने और जान से मारने की धमकी दी थी। बलदेव कुमार का कहना था कि पाकिस्तान में उनकी जान को खतरा है।

यह भी पढ़ेंः कच्छ बॉर्डर के नजदीक पाक ने किया युद्धाभ्यास, मिराज विमानों और पानी के जहाजों से दिखाया दम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+