पंजाब में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मरीज, लुधियाना-मोहाली और फतेहगढ़ साहिब में कर्फ्यू

लुधियाना। पंजाब प्रांत के लुधियाना जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण एक बार फिर तेजी से फैल रहा है। बढ़ते मामलों के मद्देनजर, जिला कलेक्टर ने यहां रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक के लिए रात्रि कर्फ्यू लगा दिया है। इसी तरह मोहाली और फतेहगढ़ साहिब में भी कर्फ्यू लगाया गया है। ऐसा कर्फ्यू 12 मार्च से आगामी आदेशों तक लागू रहेगा। कर्फ्यू के नियमों से ड्यूटी पर मौजूद पुलिस और सेना के जवानों, ड्यूटी पर मौजूद सरकारी कर्मचारियों, मेडिकल इमरजेंसी एवं अन्य जरूरी सेवाओं को छूट दी गई है।

Recommended Video

    COVID-19: पंजाब में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मरीज, लुधियाना जिले में लगाया गया रात्रि कर्फ्यू
    night curfew imposed in Ludhiana district of Punjab due to COVID-19

    पंजाब में अब तक 1.93 मामले
    पूरे राज्य की बात की जाए तो अब तक यहां 1,93,345 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। विगत 24 घंटों के दरम्यान यहां 1,305 नए संक्रमितों का पता चला। अब भी राज्य में 10 हजार सक्रिय मरीज हैं। 177260 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। इनके अलावा 5996 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक यहां लगभग 53 लाख लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है। कोरोना क्लस्टर पोर्टल के मुताबिक, यहां लुधियाना जिले में अब तक 915 मरीज पाए जा चुके हैं। हालांकि, सबसे ज्यादा मरीज अब तक शहीद भगतसिंह नगर में मिले हैं। जहां से 1,348 संक्रमित दर्ज किए गए।

    night curfew imposed in Ludhiana district of Punjab due to COVID-19

    हरियाणा से कम रिकवरी रेट
    पंजाब की कोरोना रिकवरी रेट अपने पड़ोसी राज्य हरियाणा से कम है। पंजाब में 91.7% लोग ही कोरोना संक्रमण से मुक्त हो सके हैं। जबकि, कई राज्यों में यह आंकड़ा 97% से 98% तक पहुंच गया है। इसके अलावा पंजाब में मृत्युदर 3.1% है, जो कि चिंताजनक है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+