चचेरी बहन से रेप करता रहा भाई, प्रेग्नेंट होने पर मां को बताई आपबीती
लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। नाबालिग ने अपने ही चचेरे भाई पर रेप का आरोप लगाया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब वह गर्भवती हो गई। पीड़िता की मां उसे लेकर थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं, आरोपी फरार बताया जा रहा है।

मामला लुधियाना के हठूर थानाक्षेत्र के एक गांव का है। 9वीं तक पढ़ी एक नाबालिग ने पुलिस को बताया कि उसके मां-बाप काम की तलाश में बाहर जाते थे। दिन में कई बार घर में कोई सदस्य नहीं होता। इसी दौरान उसके ताया का लड़का घर में घुस आता था और रेप करता था। किसी को बताने पर उसे और उसके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देता था।
पीड़िता के मुताबिक, पहले तो उसने डर की वजह से किसी को ये बात नहीं बताई, लेकिन जब उसे पता चला कि वह गर्भवती है तो उसने अपनी मां को आपबीती सुनाई। बेटी की बातें सुनकर मां के होश उड़ गए। वह उसे लेकर थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। एएसआई ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपित फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications