अल्‍पसंख्‍यक समुदाय को योगी सरकार का तोहफा, बेटियों की शादी में देगी आर्थिक मदद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने अल्‍पसंख्‍यक समुदाय की बेटियों को बड़ा तोहफा दिया है। सबका साथ सबका विकास के मंत्र को लेकर चलने वाली योगी सरकार द्वारा अल्‍पसंख्‍यक बेटियों की शादी में आर्थिक मदद दी जाएगी। बेटियों की आवाज को बुलंद करने के लिए एक ओर यूपी में लागू कल्‍याणकारी योजनाओं से बेटियों को जोड़कर उनको मुख्‍यधारा में शामिल किया है तो वहीं दूसरी ओर अब आर्थिक मदद देकर उनके चेहरों पर मुस्‍कान बिखेरी है।

Yogi government will provide financial help for marriage of daughters of minority communities

अल्‍पसंख्‍यक समुदाय की बेटियों की शादी में यूपी सरकार द्वारा 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देगी। जिससे गरीब परिवारों की बेटियों की शादी बिना किसी अड़चन के हो सके। अल्‍पसंख्‍यक समुदाय की गरीब बेटियों की शादी के लिए अनुदान के मद में पांच करोड़ की धनराशि मंजूर की गई है। किसी प्रदेश में पहली बार किसी राज्‍य सरकार ने इस दिशा में कदम उठाया है।

'सीएम योगी के नेतृत्‍व में बेटियों के लिए इस सरकार में जितना कार्य हुआ वो किसी सरकार में नहीं हुआ है। इस दिशा में आर्थिक मदद देने के इस फैसले से अल्‍पसंख्‍यक परिवारों को लाभ मिलेगा। भारतीय जनता पार्टी जब से देश में आई है तब से अल्‍पसंख्‍यक समुदाय को मुख्‍यधारा से जोड़ने का काम किया है। यूपी सरकार ने विभिन्‍न योजनाओं के तहत अल्‍पसंख्‍यक बेटियों को लाभ दिए हैं।' ओडीओपी योजना, कौशल विकास या उस्‍ताद योजना के जरिए अल्‍पसंख्‍यक बेटियों को लाभ मिल रहा है।

अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण राज्य मंत्री मोहसिन रजा ने कहा कि अल्‍पसंख्‍यक समाज के लिए शिक्षा, रोजगार विकास के लिए बीजेपी ने शुरू से काम किया है। हम सबका साथ सबका विकास सबका विश्‍वास को लेकर काम कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+