15 साल बाद लखनऊ जू में आबाद हुआ सफेद बाघिन का कुनबा
लखनऊ। राजधानीवासियों को जन्माष्टमी की रात भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ सफेद बाघिन केतीन शावकों का भी तोहफा मिला है। लखनऊ के चिड़ियाघर में सफेद बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया है, हालांकि इसमें से एक शावक ने कुछ घंटों बाद दम तोड़ दिया जबकि दो शावक स्वस्थ्य हैं। चिड़ियाघर की बाघिन विशाखा ने जन्माष्टमी की रात तीन बच्चों को जन्म दिया था जिसमें से एक बच्चे की मौत हो गयी थी।
अब डिजिटल मोबाईल एप्प के जरिए घूमिये लखनऊ चिड़ियाघर

जबकि दो बच्चे स्वस्थ्य हैं। तीसरे शावक के कमजोर होने की वजह से पांच घंटे बाद ही मृत्यु हो गयी। इससे पहले आखिरी बार चिड़ियाघर में सफेद बाघि ने 2001 में शावकों को जन्म दिया है। नवजात शावक तीन दिन तक चिड़ियाघर में ही रहेंगे। गुरुवार को विशाखा की स्थिति में बदलाव के देखते हुए चिड़ियाघर प्रशासन ने कीपरों व डॉक्टरों की टीम को तैनात कर दिया था।
विशाखा ने 101 दिन के गर्भकाल के बाद गुरुवार को देर रात सवा बजे अपने बाड़े में शावकों को जन्म दिया था। जबकि दूसरे शावक को उसने रात दो बजे जन्म दिया और सुबह चार बजे तीसरे शावक को जन्म दिया। पहले जन्मे दोनों शावकों ने मां का दूध पीना शुरु कर दिया था जबकि तीसरा शावक कमजोर होने की वजह से उसने सुबह 9.30 बजे दम तोड़ दिया।
आपको बता दें कि बाघों का कुनबा बढ़ाने के लिए चिड़ियाघर प्रशासन ने 2015 में भिलाई जू से सफेद युवा बाघ आर्यन को लखनऊ मंगाया था। चिड़ियाघर के निदेशक अनुपम गुप्ता ने बताया कि मई माह में विशाखा को मां बनाने के लिए आर्यन को उसके नजदीक लाया गया था।। उन्होंने बताया कि 25 अगस्त को रात में बाघिन ने जन्म दिया और 72 घंटे तक हर वक्त शावकों पर निगरानी रखी जाएगी।
-
उत्तर प्रदेश में नौ वर्षों में महिलाओं की कार्यबल भागीदारी में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है। -
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों का उपयोग करके प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने में सहायता करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच












Click it and Unblock the Notifications