अखिलेश जी! VIDEO में देखिए पुलिस की हरकत, फरियादी से कराए जूते पॉलिश
लखनऊ। शव को पैर से पलटना हो या फिर थानेदार साहब का हवलदार से जूते का फीता बंधवाना हो, यूपी पुलिस इन मामलों को लेकर अकसर चर्चा में रहती है। अब एक नया मामला सामने आया है जिसमें पुलिस एक फरियादी से जूते पॉलिश करवा रही है। मामला मुजफ्फरनगर का है।

जानकारी के मुताबिक एक व्यक्ति मोबाइल चोरी की शिकायत लेकर शहर के चरथावल थाने गया था। पहले तो उसे भगा दिया गया। पीडि़त ने पुलिस वालों को बताया कि वो पेशे से मोची है और दूसरा मोबाइल नहीं खरीद सकता है।
आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि जब पुलिसवालों को पता चला कि पीडि़त मोची है तो उसके सामने ढ़ेर सारे जूते रख दिए। पीडि़त करीब ढाई घंटे तक पुलिसवालों के जूते पॉलिश करता रहा। इस बीच वो कई बार पुलिसवालों से मिन्नतें करता रहा कि उसकी शिकायत दर्ज कर ली जाए लेकिन उसकी किसी ने नहीं सुनी। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद जांच के आदेश दिए गये हैं।












Click it and Unblock the Notifications