तंदूरी रोटी थूक वाली : होटल में तंदूरी रोटी खाने से पहले देख लें ये VIDEO, उड़ जाएंगे होश
लखनऊ, 12 जनवरी: आटे में थूककर तंदूर में रोटी बनाने का एक और वीडियो सामने आया है। यह वीडियो लखनऊ के काकोरी कस्बे का है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में होटल मालिक समेत छह कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर के मुताबिक, धाराएं जमानत वाली थीं। इस पर गिरफ्तारी के बाद आरोपितों को थाने लाया गया और उसके बाद सख्त हिदायत देकर जमानत पर देर शाम छोड़ दिया गया।
Recommended Video

लखनऊ के इमाम अली होटल पर कर्मचारी की करतूत
पूरा मामला काकोरी के हौदा तालाब वार्ड के पास सड़क किनारे बने होटल का है। होटल का नाम इमाम अली है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के मुताबिक, दिन के समय कर्मचारी तंदूर पर रोटी सेक रहा है। इस दौरान तंदूर की भट्टी के पास तीन अन्य युवक खड़े हैं। कस्टमर भी आ-जा रहे हैं। इस बीच होटल कर्मचारी लोई से रोटी बनाता है और फिर उस पर थूकता है। इसके बाद रोटी को पकाने के लिए तंदूर में लगा देता है। उसके पास खड़े दो अन्य कर्मचारी भी इसका विरोध नहीं करते हैं। कर्मचारी लगातार यह हरकत कर रहा है। इसके बावजूद वहां मौजूद कोई कस्टमर उसका विरोध नहीं करता है।

पुलिस ने होटल मालिक सहित 6 के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
इमाम अली होटल का यह वीडिया मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद पुलिस ने मामले में संज्ञान लिया। एसीपी काकोरी आशुतोष कुमार ने इंस्पेक्टर जितेंद्र बहादुर सिंह को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद इंस्पेक्टर ने वीडियो के आधार पर होटल मालिक याकूब, कर्मचारी दानिश, हाफिज, मुख्तार, फिरोज और अनवर समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वायरल वीडियो देखकर स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा है। लोगों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

मेरठ में थूक लगाकर रोटी बनाने वाला नौशाद हुआ था गिरफ्तार
लखनऊ का यह मामला पहला नहीं है, इससे पहले गाजियाबाद और मेरठ से भी ऐसे वीडियो सामने आ चुके हैं। मेरठ में सगाई समारोह के दौरान थूक कर रोटी बनाने का वीडियो वायरल हुआ था। थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में सगाई समारोह में तंदूर कारीगर नौशाद थूक कर रोटी बनाते देखा गया था। इस घटना के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। गाजियाबाद वाले मामले में भी पुलिस ने कार्रवाई की थी।












Click it and Unblock the Notifications