काफिले की गाड़ियां टकराईं तो हादसे के बाद प्रियंका गांधी खुद साफ करने लगीं शीशा, देखिए वीडियो

Priyanka Gandhi News, लखनऊ। उत्तर प्रदेश प्रभारी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में प्रियंका गांधी की सादगी नजर आ रही है। दरअसल, रामपुर जाते वक्त प्रियंका गांधी की कार के शीशे पर कोहरे की वजह से ओस आ गई थी, जिस उन्होंने कार से उतरकर खुद साफ किया। बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो रामपुर जाते वक्त हापुड़ रोड़ पर गढ़मुक्तेश्वर के पास हुए हादसे के बाद का है।

Recommended Video

    काफिले की गाड़ियां टकराईं तो हादसे के बाद प्रियंका गांधी खुद साफ करने लगीं शीशा, देखिए वीडियो
    Watch Priyanka Gandhi cleaning windscreen glass of her car after accident

    प्रियंका गांधी का काफिला गुरुवार की सुबह तेज से दिल्ली हिंसा में जान गंवाने वाले किसान नवरीत सिंह के परिजनों से मिलने के लिए रामपुर जा रहा था। रामपुर जाते वक्त प्रियंका गांधी के काफिले की गाड़ियां हापुड़ रोड़ पर गढ़मुक्तेश्वर के पास आपस में टकरा गई थी। हालांकि, इस हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आईं है। बताया जा रहा है कि ये हादसा गाड़ी गर्म होने की वजह से हुआ था। दरअसल, गाड़ी से धुंआ निकलता देख ड्राइवर ने अचानक कार के ब्रेक लगा दिए थे।

    कार के अचानक ब्रेक लगने और रुकने की वजह से काफिले में पीछे चल रही समर्थकों की चार गाड़ियां आपस में टकरा गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आईं है। इस बीच, सोशल मीडिया पर प्रियंका गांधी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह खुद कार के शीशे को साफ करने लगीं। सोशल मीडिया पर प्रियंका गांधी का यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। प्रियंका ने जैसे ही विंडस्क्रीन साफ करना शुरू किया, तो उनके काफिले के साथ जा रहे पार्टी के कई पदाधिकारी आगे आए। लेकिन उन्होंने सभी को मना कर दिया। थोड़ी देर बाद फिर से उनका काफिला रामपुर की बढ़ गया।

    इस दौरान उनके साथ यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, विधानमंडल में नेता आराधना मिश्रा समेत कई नेता मौजूद रहेंगे। प्रियंका गांधी यहां किसान नवरीत सिंह के अंतिम अरदास में शामिल होंगी। मालूम हो कि दिल्ली पुलिस ने वीडियो जारी करके कहा था कि बैरिकेड तोड़ने की कोशिश में एक ट्रैक्टर पलट गया था, जिसके नीचे किसान नवरीत सिंह दब गए थे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी नवरीत की मौत का कारण हादसा बताया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+