Video- देखिये कैसे पति की गैरहाजिरी में अपाहिज सास को बुरी तरह से मारती थी ये बहू
लखनऊ। आपने अक्सर सास और बहू के बीच की तकरार सुनी होगी। लेकिन कोई बहू इस कदर निर्दयी हो सकती है कि वह अपनी अपाहिज सास को पति की अनुपस्थिति में बुरी तरह से पीटे यह शायद ही सुना हो। उत्तर प्रदेश के मंजनपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें बहू अपनी सास को बुरी तरह से पीटती थी। बहू की निर्दयता की यह पूरी तस्वीर घर के खुफिया सीसीटीवी में कैद हो गयी है।

दरअसल मंझनपुर इलाके में रहने वाले झल्लर की बुजुर्ग मां है और उन्हें लकवा मार गया है। जिसके चलते वह चल-फिर नहीं सकती हैं। झल्लर इस बात से हमेशा परेशान रहते थे कि उनकी मां को अक्सर चोट लग जाती है। वहीं झल्लर की पत्नी की कहना है कि उनकी अनुपस्थिति में सास उन्हें सामान फेंक-फेंक कर मारती हैं। लिहाजा इन समस्याओं से निपटने के लिए झल्लर ने घर में खुफिया सीसीटीवी कैमरा लगवाया।
लेकिन जब उन्होंने सीसीटीवी की फुटेज देखी तो उनकी आंखे फटी रह गयी। उनकी पत्नी अपनी सास की बुरी तरह से मारती थी, यही नहीं बुजुर्ग महिला को बिस्तर से गिरा तक देती थी। इस फुटेज के बाद पति ने पत्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है।












Click it and Unblock the Notifications