डॉक्टर बन वार्ड ब्वाय ने किया ऑपरेशन, काटना पड़ा बच्चे का पैर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत वाराणसी में सामने आ गयी है। वाराणसी के अस्पताल में वॉर्ड ब्वाय ने डॉक्टर बन कर डाला मरीज का ऑपरेशन, जिसके चलते मरीज का पैर काटना पड़ गया।
वाराणसी के जैपुरा नक्खीघाट के शंभूनाथ व सुनीता के नौ वर्षीय बेटे का पैर काटना पड़ गया है। बच्चे के पैर का ऑपरेशन यहां के सरकारी अस्पताल में हुआ था। बच्चे का आपरेशन दीना यादव नाम के वार्ड ब्वॉय किया था।
ऑपरेशन के बाद बच्चे का पैर सड़ गया, जिसके चलते बच्चे के पैर का कुछ हिस्सा काटना पड़ गया। वार्ड ब्वाय बच्चे को अपने घर बुलाकर प्लास्टर चढ़ाता था। लेकिन जब बच्चे के पैर से दुर्गंध आने लगी तो उसे शिवपुर में एक निजी अस्पताल में दिखाया जहां डॉक्टर ने बताया कि बच्चे को गैगरीन हो गया है।
बच्चे का पैर कटने के बाद परिजनों में आक्रोश है और उन्होंने सीएमओ से वार्ड ब्वाय के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है। लेकिन सीएमओ के सुस्त रवैये के चलते परिजनों ने पुलिस में मुकदमा दर्ज कर दिया है।













Click it and Unblock the Notifications