Lucknow: तो ऐसे करता था यह शातिर ATM हैक, CCTV Video से खुला राज, तरीका सुन पुलिस भी हैरान

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक ऐसा शातिर जालसाज पकड़ा गया है, जो ATM मशीन की कैश-ट्रे पर स्ट्रिप लगाकर हजारों लाखों की चोरी को अंजाम देकर फरार हो जाता था। बताया जा रहा है कि आरोपी ATM कैश डिलवरी कंपनी मे काम करता था, जिसके चलते इसे ATM मशीन की पूरी जानकारी थी। आरोपी की ATM टेम्परिंग की करतूत CCTV मे भी कैद हुई है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

दरअसल, लखनऊ के विकास नगर निवासी अमित शर्मा के खिलाफ कंपनी के सुपरवाइजर कृष्ण कुमार सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि 8 अक्टूबर की दोपहर करीब 1 बजे मटियारी स्तिथ ATM बूथ को हैक किये जाने के प्रयास की सर्विलांस टीम ने सूचना दी। जिसके बाद CCTV फुटेज देखा गया तो पता चला कि अमित एटीएम मशीन की कॅश ट्रे को हैक करने के लिए टेप और लकड़ी की स्ट्रिप का प्रयोग कर रहा है।

viral cctv video of ATM tampering and stealing by an ex employee in lucknow

CCTV फुटेज मिलने के बाद सोमवार रात को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी अमित शर्मा ने बताया कि वो पूर्व में ATM मशीन में पैसे डालने वाली एक एजेंसी में काम करता था। जिसके चलते कैश कहां से डाला जाता है, कैसे निकासी होती है, उसमे क्या कमी आने से पैसे कैश ट्रे में फंस जाते हैं और फिर कैसे निकाले जाते हैं, उसे इस सब के बारे में जानकारी थी।

आरोपी ने बताया कि नौकरी छूट जाने के बाद वो बिना गार्ड वाले एटीएम बूथों को निशाना बनाने लगा। वो एटीएम बूथ में जाता और मशीन के कैश डिस्पेंसर की ट्रे में सनमाइका और टेप लगाकर उसे जाम कर देता। जिसके चलते कोई भी व्यक्ति जब रुपए निकालने के लिए आता तो उसके पैसे कैश ट्रे में फंस जाते। वहीं जब वो व्यक्ति झीक कर वहां से चला जाता तो आरोपी पहुंचता और कैश निकाल कर रफूचक्कर हो जाता। पुलिस के अनुसार अमित अबतक कई एटीएम मशीनों से पैसे निकाल चुका है।

Recommended Video

    Lucknow: तो ऐसे करता था यह शातिर ATM हैक, CCTV Video से खुला राज, तरीका सुन पुलिस भी हैरान

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+