Video- बुलेट ट्रेन का सपना छोड़िये, ये देखिये यहां ट्रेन को धक्का लगाया जा रहा
मथुरा। आपने अक्सर लोगों को कार, बाईक को धक्का मारकर स्टार्ट करते हुए देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी ट्रेन को धक्का मारकर लोगों को ट्रेन को धकेलते हुए देखा है। लेकिन भारत में यह सब संभव है।

मथुरा से वृंदावन के बीच चलने वाली राधारानी पैसेंजर ट्रेन के इंजन में खराबी आने की वजह से ट्रेन को धक्का मारकर तकरीबन 10 किलोमीटर तक चलाया गया।
राधारानी पैसेंजर हर रोज मथुरा से वृंदावन के बीच 5 बार की आवाजाही करती है। लेकिन बुधवार को राधारानी ट्रेन खराब हो गयी औऱ इसे कुछ लोग धक्का लगाकर इस अपने गंतव्य तक पहुंचाया गया।
लेकिन ऐसे में सवाल यह उठता है एक तरफ जहां देश में बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी हो रही है। वैसे में देश में ट्रेन को इंसान लोग धक्का मारकर पहुंचा रहे हैं। तो क्या भारत में बुलेट ट्रेन का सपना देखना लोगों को कोरा सपना दिखाने जैसा नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications