वरुण गांधी के ट्विटर बायो से 'BJP' हटाने की क्या है असली कहानी?

लखनऊ, 04 अक्टूबर: लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा को लेकर चल रहे बवाल के बीच सोशल मीडिया पर ऐसा दावा किया जा रहा था कि बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने अपने ट्विटर बायो से 'बीजेपी' शब्द हटा दिया। हालांकि, जब इसकी पड़ताल की गई तो हकीकत कुछ और ही सामने आई। 'इंडिया टुडे' की रिपोर्ट के मुताबिक, यह दावा झूठा है। वरुण गांधी के ट्विटर बायो में पिछले सात वर्षों से "बीजेपी" शब्द नहीं था। आखिरी बार इसे अक्टूबर 2014 में देखा गया था।

किसानों के समर्थन में आवाज उठाते रहे हैं वरुण गांधी

किसानों के समर्थन में आवाज उठाते रहे हैं वरुण गांधी

बीजेपी सांसद वरुण गांधी लगातार किसानों के समर्थन में आवाज उठाते रहे हैं। इससे पहले वह किसान आंदोलन का खुलकर समर्थन कर चुके हैं। उन्होंने पत्र लिखकर गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाने की भी मांग की थी। जब यूपी सरकार ने गन्ने के मूल्य में 25 रुपए प्रति क्विंटल की वृद्धि कर 350 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया था, तब वरुण गांधी ने दोबारा सीएम को पत्र लिखकर गन्ने का समर्थन मूल्य 400 रुपए प्रति क्विंटल करने की मांग की थी। सोमवार की सुबह वरुण गांधी ने लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा को लेकर सीएम योगी पत्र लिख दिया।

लखीमपुर खीरी मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग

लखीमपुर खीरी मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग

वरुण गांधी ने पत्र में कहा कि एक दिन पहले ही देश ने महात्मा गांधी का जन्मदिन मनाया और उसके दूसरे ही दिन किसानों के साथ इस तरह की बर्बरता की गई, इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। वरुण गांधी ने घटना की सीबीआई जांच कराने की मांग की है और कहा है कि पीड़ित परिवारों को एक-एक करोड़ रुपए की सहायता दी जाए। वरुण गांधी ने कहा कि किसान भी हमारे अपने भाई हैं और यदि वे अपनी कुछ मांगों को लेकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अंतर्गत विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं तो उनका साथ दिया जाना चाहिए, उनकी बात सुनी जानी चाहिए और गांधीवादी तरीके से एक शांतिपूर्ण समाधान प्राप्त करने की कोशिश की जानी चाहिए।

दोषियों को माफ नहीं किया जा सकता: वरुण गांधी

दोषियों को माफ नहीं किया जा सकता: वरुण गांधी

वरुण गांधी ने आगे कहा कि यह घटना ऐसी है जिसके दोषियों को माफ नहीं किया जा सकता। इसलिए पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में घटना की सीबीआई जांच की जानी चाहिए और भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के अंतर्गत मामला दायर कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए। आखिरी में वरुण गांधी ने कहा, ''आशा है इस घटना की गंभीरता को देखते हुए आप मेरे निवेदन पर तत्काल कार्रवाई करने का कष्ट करेंगे।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+