monkeypox को लेकर अलर्ट पर योगी सरकार, जारी किए दिशा-निर्देश

लखनऊ, 09 जून: देश में मंकी पॉक्स के बढ़ते मामलों को देखते हुए योगी सरकार अलर्ट हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने इस संक्रमण को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। दिशा-निर्देश के तहत पीएचसी-सीएचसी के प्रभारियों को सतर्कता बरतते हुए मरीज मिलने पर तुरंत ही सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेज में 10 बेड का वॉर्ड बनाने के भी निर्देश जारी किए गए हैं।

uttar pradesh Yogi government alert on monkeypox issued guidelines

सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए आदेश


सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने विभिन्न देशों में मंकीपॉक्स संक्रमण के बढ़ते केस को देखते हुए प्रदेश में सावधानी बरते जाने के निर्देश जारी किए हैं। सीएम योगी ने अधिकारियों को मंकीपॉक्स के लक्षण, उपचार आदि के बारे में भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार आमजन को जागरूक करने के आदेश दिए हैं। उन्‍होंने कहा, संदिग्ध लक्षण वाले लोगों के रक्त आदि की जांच कराएं।

यूपी में फिलहाल नहीं कोई केस

उत्तर प्रदेश में भले ही अभी मंकी पॉक्स का कोई केस सामने नहीं आया हो, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में पूरी सतर्कता बरत रही है साथ ही विभाग की ओर से राजकीय मेडिकल कॉलेज में दस बेड का वार्ड भी बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+