पेट्रोल लूटने के चक्कर में 7 लोगों की झुलसकर मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में उस वक्त एक बड़ा हादसा हो गया जब पेट्रोल लूटने गए लोग बुरी तरह झुलस गए। दरअसल यूपी के बलिया पास हाईवे पर पेट्रोल लदे टैंकर के पलटने और फिर पेट्रोल की लूट की कोशिश करने के चक्कर में 7 लोगों की जान चली गई।

 accident

बलिया के रसड़ा इलाके के कासिमाबाद रोड पर रात करीब आठ बजे एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पेट्रोल का टैंकर पलट गया। टैंकर पलटते ही उसमें लदा पेट्रोल बहने लगा। आसपास को लोगों को जब इस बात की जानकारी मिली लोग पेट्रोल लूटने के लिए वहां पहुंच गए।

हादसे के बाद टैंकर से बहा पेट्रोल आस-पास के गड्ढों में पेट्रोल भर गया। लोग उन गड्ढों से पेट्रोल जमा करने में जुट गए। लोग घर के बर्तनों में पेट्रोल भरना शुरू कर दिया। रात में अंधेरे से निपटने के लिए इनमें से किसी ने पेट्रोमैक्स जलाई। पेट्रोमैक्स जलाने के साथ ही जोर का धमाका हुआ और आग लग गई।

आग लगते ही बर्तनों में तेल भर रहे ग्रामीण लपटों की चपेट में आ गए और धमाके से कई घरों की दीवारें गिर गईं। इस हादसे में 7 लोगों की जुलस कर मौत हो गई जबकि 18 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। इन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन तीन लोगों की हालत बिगड़ने के कारण उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+