यूपी में कोरोना से हालात बेकाबू, एक दिन में 27000 से ज्‍यादा नए मरीज, 103 की मौत

लखनऊ, अप्रैल 16: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से हालात बेकाबू हो चुके हैं। रोजाना दो से तीन हजार नए केस सामने आ रहे हैं। मौतों का आंकड़ा भी 100 की संख्‍या को पार कर रहा है। अपर मुख्‍य सचिव स्‍वास्‍थ्‍य अमि‍त मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को बताया कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश में कोरोना वायरस के 27 हजार 426 नए केस सामने आए हैं, जबकि 103 लोगों की मौत हुई है। राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां 6598 संक्रम‍ित मरीज म‍िले हैं, जबकि 35 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा प्रयागराज में 1758 ,वाराणसी में 2344 और कानपुर में 1403 नए मामले सामने आए हैं।

uttar pradesh reports 27426 new covid 19 cases in last 24 hours

Recommended Video

    Uttar Pradesh Lockdown : Sunday को Lockdown, Mask नहीं पहनने पर 1 हजार जुर्माना | वनइंडिया हिंदी

    यूपी में 1,11,835 सक्रिय केस

    अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्‍या 1,11,835 है। उन्‍होंने बताया कि बीते एक दिन में कुल 2,06,517 सैंपल की जांच की गई। प्रदेश में अब तक कुल 3,75,90,753 सैंपल की जांच की जा चुकी है। इसमें 89,964 सैम्पलों की जांच आरटीपीसीआर के माध्यम से की गई है। प्रदेश में कोरोना के 1,29,848 सक्रिय मामलों में से 66,528 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। निजी अस्‍पतालों में 2012 लोग और बाकी के मरीज सरकारी अस्‍पतालों में में इलाज करा रहे हैं। इसके अलावा प्रदेश में बीते 24 घंटे में 4,222 और अब तक 6,27,032 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि अब तक 86,24,856 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है और पहली डोज ले चुके लोगों में से 14,26,472 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई हैं। इस प्रकार से प्रदेश में अब तक कुल 1,00,51,328 वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है।

    यूपी में हर रविवार कंप्लीट लॉकडाउन

    कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्‍तर प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला ल‍िया है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को टीम-11 के साथ समीक्षा बैठक के बाद प्रदेश में हर रविवार शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। उत्तर प्रदेश में अब सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को पूर्ण रूप से बंदी रहेगी। इस दौरान अति आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी बाजार तथा दफ्तर बंद रहेंगे। यही नहीं, सभी के लिए मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। अगर ब‍िना मास्क के पकड़े गए तो एक हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाए। वहीं, अगर दूसरी बार बिना मास्क के पकड़े गए तो दस गुना अधिक यान‍ि 10 हजार रुपए तक का जुर्माना लगाया जाएगा।

    यूपी में मास्‍क अन‍िवार्य, नहीं लगाने पर वसूला जाएगा भारी जुर्माना

    अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मास्क लगाने को लेकर कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, मास्क नहीं लगाने पर भारी जुर्माना किया जाएगा। रेल के अंदर और रेलवे स्टेशनों पर मास्क पहनना जरूरी है, बाहर से जो लोग आ रहे हैं उनकी टेस्टिंग होगी। सीएम योगी के निर्देश पर रव‍िवार को स्‍वच्‍छता अभि‍यान चलाया जाएगा। यह अभि‍यान शन‍िवार की शाम से सोमवार की सुबह प्रदेश के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जाएगा। अवस्‍थी ने बताया कि कल पंचायत चुनाव का प्रथम चरण संपन्न हुआ। लगभग 51,000 बूथों पर चुनाव हुआ। 4-6 बूथों को छोड़कर सभी जगह शांतिपूर्ण मतदान हुआ। मुख्यमंत्री ने पंचायत चुनाव से जुड़े हुए अधिकारियों, कर्मचारियों को बधाई दी। उन्‍होंने कहा कि यूपी में होने वाले पंचायत चुनाव के मतदान के दौरान एक स्‍थान पर 5 से अधि‍क लोग इकट्ठा नहीं हो सकते हैं। सोशल डि‍स्‍टेंसिंग का पालन जरूरी है। अगर क‍िसी ने पंचायत चुनाव प्रक्र‍िया में बाधा उत्‍पन्‍न करने की कोशि‍श की तो उसके खि‍लाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+