यूपी में प‍िछले 24 घंटे में कोरोना के 1,165 नए केस, 101 लोगों की मौत

लखनऊ, जून 06: उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1,165 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 2,446 लोग डिस्चार्ज हुए और 101 लोगों की मौत हुई है। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में इस समय कुल सक्रिय मामलों की संख्‍या 17,928 है। अब तक कुल 16,59,209 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं, मौतों का आंकड़ा 21,252 पहुंच गया है।

Uttar Pradesh reports 1165 new COVID 19 cases in last 24 hours

सिर्फ चार ज‍िलों में कोरोना कर्फ्यू

अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि अब तक 1,66,07,371 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगी है और 36,27,227 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगी है। अब तक कुल मिलाकर 2,02,34,558 डोज़ दी जा चुकी है। 18-44 आयु वर्ग को हम 31,24,260 डोज़ दे चुके हैं। अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि प्रदेश में सोमवार से कोरोना कर्फ्यू सिर्फ चार ज‍िले मेरठ, लखनऊ, सहारनपुर, गोरखपुर में ही रहेगा। यहां सक्रिय मामले 600 से अधिक है। उन्‍होंने कहा कि प्रदेश में जिस जि‍ले में मामले 600 से कम हो जाएंगे वहां कोरोना कर्फ्यू में ढील दी जाएगी।

अब राज्य के 71 जिले छूट वाली श्रेणी में आए

Recommended Video

    Uttar Pradesh के 71 जिले Corona Curfew से मुक्त, अब सिर्फ 4 जिलों में ही कर्फ्यू | वनइंडिया हिंदी

    बता दें, यूपी सरकार ने रव‍िवार को चार और जिलों में सप्ताह में पांच दिन सुबह 7 से शाम 7 बजे तक कोरोना कर्फ्यू में छूट देने का ऐलान किया है। इसके बाद सोमवार यानी 7 जून से वाराणसी, गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर और गाजियाबाद जिलों में कोरोना कोरोना कर्फ्यू में छूट शुरू हो जाएगी। अब राज्य के 71 जिले छूट वाली श्रेणी में आ जाएंगे। यूपी सरकार ने कोरोना से जुड़ी पाबंदियों में राहत देने का न‍िर्णय 31 मई को किया था। इसके तहत 1 जून से जिन जिलों में 600 से कम एक्ट‍िव मामले थे, वहां राहत दी गई थी। यूपी में कोरोना की लॉकडाउन जैसी पाबंदियों से 55 जिलों को राहत तब मिली थी और धीरे-धीरे इनकी संख्या बढ़ती गई। इन जिलों में शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा। शनिवार और रविवार को साप्ताहिक बंदी भी लागू रहेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+