COVID-19: यूपी में कोरोना से मौत का आंकड़ा 8000 पार, पिछले 24 घंटे में 24 लोगों की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से होने वाली मौतों का आंकड़ा 8 हजार को पार कर गया है। हालांकि, प्रदेश में एक्टिव मामलों की संख्या स्थिर बनी हुई है। पिछले 24 घंटों की बात करें तो यूपी में 1662 नए मामले सामने आए, जबकि 24 लोगों की इस संक्रमण से मौत हो गई। यूपी मुख्य सचिव स्वास्थ्य आलोक कुमार ने गुरुवार को जानकारी देते हुए ब​ताया कि वर्तमान में कुल एक्टिव मामलों की संख्या 20801 है। वहीं, अभी तक कोरोना से कुल 8011 लोगों की मृत्यु हुई है। उन्‍होंने कहा कि कोविड-19 की वैक्सीन जब तक नहीं आ जाती, तब तक बचाव ही सबसे अच्छा उपाय है।

uttar pradesh reported 24 more death from coronavirus

Recommended Video

      Coronavirus India Update : पिछले 24 घंटे में आए 31,521 नए Covid 19 केस, 412 की मौत | वनइंडिया हिंदी

      वैक्सीन आने तक बचाव ही सबसे अच्छा उपाय

      आलोक कुमार ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,68,724 सैम्पल की जांच की गई। प्रदेश में अब तक कुल 2,09,34,735 सैम्पल की जांच की गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 1,662 नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश में 20,801 कोरोना के एक्टिव मामले हैं। अब तक कुल 5,32,349 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। कोविड-19 की वैक्सीन जब तक नहीं आ जाती, तब तक बचाव ही सबसे अच्छा उपाय है। मास्क पहनें, हाथ धोते रहें, सोशल डिस्टेंसिंग रखें और भीड़-भाड़ से दूर रहें।

      नियंत्रण में कोरोना संक्रमण की स्थिति

      आलोक कुमार ने बताया कि वैक्सीनेशन की तैयारियां की जा रही हैं और भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप चरणबद्ध तरीके से उनका अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। इसके साथ ही वैक्सीन को स्टोर करने के समुचित प्रबंधन किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में है। कोविड की वैक्सीन आने पर उसे रखने के लिए कोल्ड चेन और वैक्सीनेटरों के प्रशिक्षण की व्यवस्था करने की कार्यवाही चल रही है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+