पेरिस आतंकी हमले का असर उत्तर प्रदेश तक, धरे जायेंगे याकूब कुरैशी

लखनऊ। पेरिस में मैगजीन के दफ्तर में हुए हमले का असर अब उत्तर प्रदेश के लखनऊ तक दिखाई दे रहा है। यहां पर पुलिस के अलर्ट होने के साथ-साथ एक टीम याकूब कुरैशी को गिरफ्तार करने के लिये निकल चुकी है। जी हां इसे याकूब कुरैशी की कैंची की तरह चलने वाली जुबान को दोषी मानें या उनके एटिट्यूड को, लेकिन आतंकवादियों को ईनाम देने की बात कहने वाले कुरैशी अब बचने वाले नहीं।

Uttar Pradesh police look to arrest Yakub Qureshi

हुआ यूं कि पेरिस में जब मैगजीन चार्ली हेबदो के दफ्तर में आतंकी हमला हुआ, जिसमें 12 लोगों मारे गये, तब इस बात का खुलासा हुआ कि जेहादी आतंकियों ने सिर्फ इसलिये इस वारदात को अंजाम दिया, क्योंकि मैगजीन के कार्टूनिस्ट ने मुसलमानों के पैगम्बर का मज़ाक उड़ाया था। इस दर्दनाक वारदात के बाद दुनिया भर के कई मुस्ल‍िम संगठनों ने खुशी भी जतायी। और देखते ही देखते वह लहर उत्तर प्रदेश पहुंच गई, जहां पर बसपा नेता कुरैशी ने एक शर्मनाक बयान दे डाला।

क्या कहा कुरैशी ने, "चार्ली हेबदो पर हमला करके जेहादियों ने बिलकुल सही किया। मैं उन्हें इस काम के लिये 51 करोड़ रुपए का ईनाम दे सकता हूं।" इससे पहले भी कुरैशी ने डेनमार्क के कार्टूनिस्ट को जान से मारने के लिये ईनामी राश‍ि देने की बात कही थी। उस कार्टूनिस्ट ने मोहम्मद साहब का कार्टून बनाया था।

चूंकि इस बयान से मुसलमानों की छवि पर बुरा असर पड़ता है, इसलिये उत्तर प्रदेश पुलिस ने मन बना लिया है कि याकूब कुरैशी के ख‍िलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। इसके तहत आला अध‍िकारियों ने कुरैशी की गिरफ्तारी की तैयारी शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+