यूपी पंचायत चुनाव 2021: 25 मार्च को हो सकती है तारीखों की घोषणा

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश में होने वाले त्र‍िस्‍तरीय पंचायत चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग 25-26 मार्च को अधिसूचना जारी कर सकता है। जानकारी के मुताबिक, होली के बाद नामांकन दाखिले का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इस बार चार चरणों में पंचायत चुनाव होने की संभावना है। बता दें, पंचायत चुनाव के लिए जारी आरक्षण ल‍िस्‍ट पर आपत्तियां दर्ज की जा रही है। सोमवार तक आपत्तियां दर्ज की जाएंगी। उसके बाद 12 मार्च को उनका निस्तारण करते हुए 15 मार्च तक सभी ग्राम पंचायतों की फाइनल आरक्षण की लिस्ट प्रकाशित कर दी जाएगी। बता दें, इस बार निर्वाचन आयोग ने एक जिला एक चरण की तर्ज पर चुनाव कराने की तैयारी की है। इसके तहत सभी मंडलों के अंतर्गत आने वाले जिलों में सभी पदों के लिए एक ही चरण में मतदान होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में सभी जिलों के डीएम और मंडलायुक्त को निर्देश भी जारी कर दिया है।

uttar pradesh panchayat election notification may announce on 25th march

राज्‍य में शांति‍पूर्ण चुनाव कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार अपने अन्य अधिकारियों के साथ अपर मुख्य सचिव गृह और डीजीपी के साथ बैठक करेंगे। बैठक में वोटरों को लुभाने के लिए अवैध शराब की सप्लाई, माहौल बिगाड़ने के लिए हथियारों की तस्करी आदि समेत मुद्दों पर चर्चा होगी। संवेदनशील जिलों में पुलिस बल की तैनाती पर भी चर्चा होनी।

अपर निर्वाचन आयुक्त वेद प्रकाश वर्मा के मुताबिक, अपर मुख्य सचिव गृह और डीजीपी के साथ अगले हफ्ते होने वाली इस बैठक में चुनाव से पहले मंडल और जिलेवार संवेदनशीलता आंकी जाएगी। इसके बाद सुरक्षाबलों की उपलब्धता, उनके आवागमन और तैनाती स्थल पर पहुंचने में लगने वाले समय को ध्यान में रख कर यह भी निर्णय लिया जाएगा कि चार चरणों के इस चुनाव में किस चरण में किस मंडल के कौन-कौन से जिले शामिल किए जाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+