SP कार्यालय पर भीड़ जुटने पर खफा हुआ चुनाव आय़ोग, गौतमपल्ली थानाध्यक्ष निलंबित, मांगी रिपोर्ट
SP कार्यालय पर भीड़ जुटने पर खफा हुआ चुनाव आय़ोग, गौतमपल्ली थानाध्यक्ष निलंबित, मांगी रिपोर्ट
लखनऊ, 15 जनवरी: राजधानी लखनऊ में शुक्रवार 14 जनवरी को समाजवादी कार्यालय पर हजारों की भीड़ जुटने पर चुनाव आय़ोग खफा हो गया है। आयोग ने गौतमपल्ली थाने के थानाध्यक्ष दिनेश सिंह बिष्ट को निलंबित कर दिया है। तो वहीं, असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर अखिलेश सिंह और लखनऊ मध्य विधानसभा एरिया के रिटर्निेंग ऑफिसर अपर नगर मजिस्ट्रेट गोविंद मौर्य से इस मामले की रिपोर्ट शनिवार सुबह 11 बजे तक मांगी है। दरअसल, समाजवादी पार्टी ने इस कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं ली थी, जिसके चलते पुलिस ने 2500 कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है।
Recommended Video

दरअसल, कोरोना की तीसरी लहर के बीच हो रहे यूपी विधानसभा चुनाव में संक्रमण की रोकथाम को लेकर चुनाव आयोग ने गाइडलाइन जारी की है। सभी दलों को इन गाइडलाइंस का पालन करते हुए चुनाव प्रचार करना है, पर 14 जनवरी को सपा कार्यालय पर सदस्यता समारोह में हजारों कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गई। भीड़ जुटने का मौका था, स्वामी प्रसाद मौर्य, धर्म सिंह सैनी सहित बीजेपी छोड़कर आए विधायकों के सपा ज्वाइन करने का। तो वहीं, इस मामले का चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने कहा था कि समाजवादी पार्टी का कार्यक्रम बिना अनुमति के हुआ है।
कहा कि सपा के कार्यक्रम में आदर्श आचार संहिता और कोविड 19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन होना पाया गया है। वहीं, इस मामले में सीपी डीके ठाकुर ने बताया कि आज हमें जानकारी मिली कि लगभग 2500 लोग समाजवादी पार्टी के कार्यालय में जमा हो गए। चुनाव आचार संहिता के अनुसार 15 जनवरी तक कोई रैली, सभा नहीं हो सकती है। हमारी टीम ने वहां पहुंचकर कार्यक्रम को कैद कर लिया। उल्लंघन के आधार पर, हमने मामला दर्ज किया है। तो वहीं, अब इस मामले में घोर लापरवाही बर्तन के कारण गौतमपल्ली थानाध्यक्ष दिनेश सिंह बिष्ट को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं, यूपी सीईसीयूपी के मुख्य चुनाव आयुक्त ने आज सुबह 11 बजे तक मामले में स्पष्टीकरण भी मांगा है।












Click it and Unblock the Notifications