यूपी में कोरोना के पिछले 24 घंटे में 112 नए केस, दो लोगों की मौत

Uttar pradesh Coronavirus Update: लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश में कोरोना का संक्रमण लगभग खत्‍म होने की कगार पर है। हालांकि, अभी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो प्रदेश में कोरोना के 112 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 189 लोग ठीक हुए हैं। इन लोगों को अलग-अलग अस्‍पतालों से ड‍िस्‍चार्ज क‍िया गया है। इस अवधि में कोरोना की वजह से 2 लोगों की मौत हुई है। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के मुताबिक, प्रदेश में कुल एक्‍टिव केस 3232 हैं, जबक‍ि अब तक कुल 5 लाख 90 हजार 71 लोग ठीक हुए हैं। वहीं, कुल 8698 लोग दम तोड़ चुके हैं।

UP reports 112 new COVID 19 cases and 2 deaths in last 24 hours

सीएम योगी ने अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा की

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास में कोविड-19 के संबंध में गठित समितियों के अध्यक्षों के साथ बैठक कर प्रदेश में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्‍होंने कहा कि कोविड-19 की स्थिति प्रदेश में नियंत्रित है, एक्टिव केस में लगातार गिरावट हो रही है। प्रदेश में सभी प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं कोविड-पूर्व की स्थिति के अनुसार संचालित की जाएं, मरीज हों या तीमारदार सभी की जरूरतों-भावनाओं का पूरा सम्मान किया जाए।

सीएम योगी ने बी.एस.एल-4 लैब स्थापित किए जाने पर बल दिया

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि कोविड वैक्सीनेशन की प्रक्रिया सुचारु रूप से चल रही है। जिनका वैक्सीनेशन होना है, उन्हें नियत तिथि से पूर्व ही अवगत कराया जाए, ताकि लोग समय से सेंटर पर उपस्थित हो सकें। इस कार्य में कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का उपयोग किया जाना सुविधाजनक होगा। मुख्‍यमंत्री ने प्रदेश में बी.एस.एल.-4 लैब स्थापित किए जाने पर बल दिया है। उन्‍होंने कहा कि कोरोना कालखंड में टेस्टिंग व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए राज्य में बी.एस.एल-3 स्तर की लैब्स स्थापित की गईं। इसको आगे बढ़ाते हुए बी.एस.एल.-4 लैब की स्थापना किया जाना आवश्यक है। इस संबंध में कार्य योजना बनाकर समयबद्ध ढंग से कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+